Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

    August 11, 2026

    16 को निकलेगी वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती की शोभायात्रा शामिल होंगी महासमुंद सांसद

    August 11, 2026

    सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, 20 किमी पैदल कांवड़ यात्रा कर कनेश्वरनाथ पहुंचे श्रद्धालु

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»शाला प्रवेश उत्सव-नवप्रवेशी के साथ होनहार बच्चों को मिला सम्मान
    Blog

    शाला प्रवेश उत्सव-नवप्रवेशी के साथ होनहार बच्चों को मिला सम्मान

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 15, 2026178 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    शाला प्रवेश उत्सव-नवप्रवेशी के साथ होनहार बच्चों को मिला सम्मान

    आरंग।शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुखेरा में ‘शाला प्रवेश उत्सव’ बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवप्रवेशी बच्चों के चेहरे उस वक्त खिल उठे, जब स्कूल प्रबंधन और जनप्रतिनिधियों ने फूलों के हार पहनाकर, मुंह मीठा कराकर और निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें सौंपकर उनका आत्मीय स्वागत किया।इस गरिमामयी समारोह में केवल नए बच्चों का स्वागत ही नहीं हुआ, बल्कि बीते सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 1 से 8 तक के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया गया। इस सराहना से बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा थाकार्यक्रम में सरपंच रेवती पुरुषोत्तम सोनवानी बच्चों को पूरी लगन से अच्छी पढ़ाई करने और हमेशा अपने गुरुजनों की आज्ञा का पालन करने के लिए प्रेरित किया। तथा शाला विकास समिति अध्यक्ष रेखराज़ देवांगन ने
    सभी छात्र-छात्राओं को नए सत्र की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।हरीश दीवान (संकुल समन्वयक) कहा कि शाला प्रवेश उत्सव वह खूबसूरत पल है जो बच्चों के मन को स्कूल के माहौल से जोड़ता है। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षकों को शासन की गाइडलाइन के अनुसार नियमित होमवर्क देने, कॉपियां जांचने और स्कूल परिसर को पर्यावरण के अनुकूल हरा-भरा बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम का सफल संचालन प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक अरविंद वैष्णव एवं शिक्षक रामनारायण कन्नौजे ने अपनी स्वरचित बाल कविताओं के माध्यम से बेहद आकर्षक अंदाज में किया।उत्सव के विशेष आकर्षण के रूप में बच्चों के लिए ‘न्योता भोज’ का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें स्वादिष्ट खीर, पूड़ी और मिठाइयाँ परोसी गईं। बच्चों ने पूरे संस्कार के साथ भोजन मंत्र का जाप किया और स्कूल परिसर में गूंजते हुए गगनभेदी शैक्षिक नारे भी बुलंद किए।इस अवसर पर उपसरपंच गंगा घासीराम कुर्रे, पंच डेविड ढीढी, कुशाल देवांगन, परशु रात्रे सहित पालक नीतू देवांगन, नेहा कुर्रे, मनोरमा रात्रे, चम्पेश्वर देवांगन, पुनेश्वर देवांगन आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक के.के. साहू, शिक्षक विमला चौहान, फातिमा जांगड़े, नोहर लाल यादव, मध्याह्न भोजन स्व-सहायता समूह की डिगेस्वरी यादव, सीमा यादव, पूजा यादव, ललिता यादव और सफाई कर्मी विनोद रात्रे, पुरुषोत्तम सोनवानी,सहित बड़ी संख्या में माताओं का सराहनीय योगदान रहा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

    August 11, 2026

    16 को निकलेगी वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती की शोभायात्रा शामिल होंगी महासमुंद सांसद

    August 11, 2026

    सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, 20 किमी पैदल कांवड़ यात्रा कर कनेश्वरनाथ पहुंचे श्रद्धालु

    August 10, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

    Vinod GuptaAugust 11, 202681 Views

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा… आरंग। नगर पालिका परिषद…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.