Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    भण्डारपुरी धाम में सम्पन्न गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला-बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 22, 2026

    वोट बचाओ–देश बचाओ-आरंग में गूंजा लोकतंत्र की रक्षा का नारा, बाइक रैली निकालकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

    October 22, 2026

    पटवारियों की हड़ताल से किसानों के धान विक्रय पर संकट की आशंका-PV App से गिरदावरी पर सवाल

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»वोट बचाओ–देश बचाओ-आरंग में गूंजा लोकतंत्र की रक्षा का नारा, बाइक रैली निकालकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
    Blog

    वोट बचाओ–देश बचाओ-आरंग में गूंजा लोकतंत्र की रक्षा का नारा, बाइक रैली निकालकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 22, 202620 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    वोट बचाओ–देश बचाओ-आरंग में गूंजा लोकतंत्र की रक्षा का नारा, बाइक रैली निकालकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

    ​
    ​आरंग-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देशव्यापी‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ आंदोलन के तहत आरंग के राजीव भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन और जिला रायपुर ग्रामीण प्रभारी पंडित सुरेंद्र शर्मा की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में मतदाता सूची की पारदर्शिता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा पर गहन चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र ‘पप्पू’ बंजारे ने की।
    ​मोटरसाइकिल रैली से शक्ति प्रदर्शन
    ​आरंग ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू एवं शहर ब्लॉक अध्यक्ष व पार्षद खिलावन निषाद के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली। रैली राजीव भवन से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची।
    ​अनुच्छेद 326 का वाचन और ज्ञापन सौंपना
    ​एसडीएम कार्यालय परिसर में जिला प्रभारी पंडित सुरेंद्र शर्मा ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 (वयस्क मताधिकार) के महत्व को रेखांकित करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ संकल्प का वाचन कराया। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के नाम एसडीएम आरंग को ज्ञापन सौंपा।
    ​बस स्टैंड पर पुतला दहन
    ​प्रदर्शन के अंतिम चरण में कांग्रेसजनों ने बस स्टैंड आरंग पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनके तुरंत इस्तीफे की मांग की।इस अवसर पर पंडित सुरेंद्र शर्मा,राजेंद्र ‘पप्पू’ बंजारे सहित ​प्रमुख नेताओं ने कहा कि ​निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया ही लोकतंत्र का आधार है।लोकतंत्र की नींव वयस्क मताधिकार पर टिकी है। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या पात्र मतदाताओं के नाम काटा जाना लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है। कांग्रेस पार्टी निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।मताधिकार लोकतंत्र की आत्मा है। रायपुर ग्रामीण जिले के हर ब्लॉक और बूथ स्तर तक पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता को जागरूक करेंगे और मतदाता सूची से जुड़ी गड़बड़ियों का डटकर विरोध करेंगे।​कार्यक्रम में भरत लोधी, पुरुषोत्तम धीवर, धन्ना साहू, ईश्वर जोगलेकर, शुभांशु साहू, कुलदीप वर्मा, रेखराम पात्रे, केसरी साहू, मंजू चंद्राकर, खिलेश देवांगन, जयंत साहू, घनश्याम साहू, अजीत कोसले, राकेश मिश्रा, सलमान खान, रामनारायण सोनी, मोहन साहू, दीपक चंद्राकर, सागर जोशी, देवेंद्र धृतलहरे, सुनील बघेल, मुकेश लोधी, वरुण कुमार साहू, योगेश कुमार साहू, चमन कोसले, आकाश यादव, कैलाश धृतलहरे, युगल किशोर, दौलतराम साहू, दिलीप कुर्रे, भूषण साहू, पारसमणी चंद्राकर, रामेश्वर वर्मा, अमन कुमार, लेसकुमार साहू, पुरुषोत्तम रात्रे, लकी जलछतरी, मनोज साहू, ललित कुमार बघेल, संतोष पटेल, लोकनाथ सोनवानी सहित आरंग विधानसभा के बूथ लेवल एजेंट (BLA), ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य और बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित थे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    भण्डारपुरी धाम में सम्पन्न गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला-बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 22, 2026

    पटवारियों की हड़ताल से किसानों के धान विक्रय पर संकट की आशंका-PV App से गिरदावरी पर सवाल

    October 21, 2026

    आरंग में धूमधाम से मनाया गया दशहरा-32 फीट ऊंचे रावण का हुआ दहन-आतिशबाजी और मेले का नागरिकों ने लिया आनंद

    October 21, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    भण्डारपुरी धाम में सम्पन्न गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला-बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    Vinod GuptaOctober 22, 20261 Views

    भण्डारपुरी धाम में सम्पन्न गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला-बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य,…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • भण्डारपुरी धाम में सम्पन्न गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला-बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • वोट बचाओ–देश बचाओ-आरंग में गूंजा लोकतंत्र की रक्षा का नारा, बाइक रैली निकालकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
    • पटवारियों की हड़ताल से किसानों के धान विक्रय पर संकट की आशंका-PV App से गिरदावरी पर सवाल
    • आरंग में धूमधाम से मनाया गया दशहरा-32 फीट ऊंचे रावण का हुआ दहन-आतिशबाजी और मेले का नागरिकों ने लिया आनंद
    • दशहरा-आरंग थाने में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन-क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.