संत रविदास की 650वीं जयंती पर ‘समरसता संकल्प अभियान की हुई शुरुवात-आरंग में यहाँ प्रज्ज्वलित किये गए 650 दीप
आरंग। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में ‘समरसता संकल्प अभियान’ का शुभारंभ 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन से किया गया है। अभियान के तहत पहले दिन देशभर के मंदिरों में 650 दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।इसी तारतम्य में राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला भाजपा संगठन के निर्देशानुसार आरंग नगर में वार्ड क्र 14 में स्थित रविदास नगर के संत रविदास मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 650 दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मना कर इस राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुवात की।आपको बता दे की अभियान की शुरुआत गुरु पूर्णिमा से शुरू हो कर संत रविदास जयंती तक चलेगा जिसमे विभिन्न चरणों में सामाजिक समरसता, सद्भाव और समानता पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस अवसर भाजपा आरंग मंडल के महामंत्री अशोक चंद्राकर, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश चंद्राकर, मुरली चंद्राकर,रामू मिर्धा,महेश मिर्धा, गोवर्धन, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश देवांगन सहित मुहल्ले के समस्त श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग



