बड़ी खबर-महानदी में बढ़ते जल स्तर को लेकर प्रशासन सतर्क-बढ़ते जल स्तर के चलते समोदा बेराज के खोले गए 43 गेट..
आरंग। लगातार बारिश से नदी नाले और बांधो में लगातार बढ़ रहे जल स्तर को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने आज महानदी में बने समोदा बांध के 43 गेट खोल दिया है।सुबह 32 गेट खोले गए थे और अभी रात 11 गेट और खोल दिए है। इस प्रकार अब कुल 43 गेट खोले जा चुके है।इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। फ़िलहाल जन धन के हानि की खबर नही मिली है।
विनोद गुप्ता-आरंग



