Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार….

    April 28, 2026

    आरंग में महिला पर जानलेवा हमला-दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम आरोपी गिरफ्तार

    April 28, 2026

    शिक्षिका के सेवानिवृत्ति के अवसर पर संकुल स्तरीय विदाई समारोह का आयोजन सम्पन्न…

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»Rashifal: 8 अक्टूबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल
    देश-विदेश

    Rashifal: 8 अक्टूबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsOctober 8, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj Ka Rashifal 8th October 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि बुधवार का दिन है। यह दिन राशिफल 12 राशियों के जीवन में कई बदलाव लाया है, जो कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। द्वितीया तिथि आज देर रात 2 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 33 मिनट तक हर्षण योग रहेगा।

    साथ ही आज रात 10 बजकर 45 मिनट तक अश्विन नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा अशून्यशयन व्रत है। 8 अक्टूबर 2025 का दिन कई राशि के जातकों के लिए खास साबित होने वाला है। यहां विस्तार से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का राशिफल, जिसमें आज के लिए आपका शुभ रंग और लकी नंबर भी बताया जा रहा है।

    मेष राशिः कार्य में सफलता और मानसिक शांति

    मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज आपके द्वारा की जाने वाली प्रार्थना का फल जल्दी ही प्राप्त होगा। आप अपने कर्म पर ध्यान देंगे और सकारात्मक रहेंगे। किसी समस्या का हल आपके काम से ही निकलेगा। आज दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचेंगे तो आप अपने काम में बढ़िया परफॉर्म करेंगे। आज आप अपनी पसंदीदा गतिविधियों को महत्व देंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपको घर की साफ-सफाई में माता जी की मदद करनी होगी। साथ ही आप पर काम का अच्छा खासा बोझ रहेगा। अनुभव की कमी के कारण किसी काम में थोड़ी देर के लिए रुकावट आ सकती है।

    शुभ रंग – भूरा
    शुभ अंक – 7

    वृष राशिः खुशियों और आत्मविश्वास में वृद्धि

    वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज जीवन बहुत सहज और आसान लगेगा। साथ ही दूसरों से आगे जाने की इच्छा आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता में वृद्धि करेगी। आज बच्चों के किसी काम से मन उदास हो सकता है। यदि आप शांति से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे तो सब सही रहेगा। आज आपकी आस्था और विश्वास बरकरार रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह पूरा अवश्य होगा। आज आप कुछ बातों को गोपनीय रखें, नहीं तो वह विरोधी के सामने आ सकती है। आज जिद में आकर आप कोई काम ना करें। आज आपको कुछ नए जनसंपर्कों से लाभ मिलेगा।
    शुभ रंग – लाल
    शुभ अंक – 2

    मिथुन राशिः नए अवसर और सफलता के संकेत

    मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आप नया बिजनेस शुरू करना या बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज उससे संबंधित शुरुआत करना बहुत ही अनुकूल रहेगा। आज प्रॉपर्टी के बिजनेस के लिए भी लाभदायक स्थिति बनी हुई है। साथ ही आज आपको ऑफिशियल कार्यों में सफलता मिलेगी। आज भविष्य के लिए नई योजनाएं बनेंगी तथा ईश्वर में आपका विश्वास बढ़ेगा, लेकिन आप अहंकार से बचकर रहें। आज आप दूसरे क्या कह रहे हैं, इस पर ध्यान दिए बिना अपने काम को आगे बढ़ाएंगे। आज पारिवारिक माहौल सही रहेगा। साथ ही सफलता के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। आज आप अपने कर्मचारियों के सहयोगी बनेंगे।
    शुभ रंग – सफेद
    शुभ अंक – 9

    कर्क राशिः सकारात्मक दृष्टिकोण और उपलब्धियां

    कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको परिस्थितियों को देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है। आज अगर आप समस्याओं को सकारात्मकता के साथ हल करेंगे तो बेहतर रहेगा। आज आपके अंदर आ रहे बदलाव के कारण दूसरों को सकारात्मक लगेगा। तथा आज अधूरे काम पूरे करने के लिए दिन सही है। आज लेनदेन के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। साथ ही आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी तकनीकी समस्या के कारण आज आपको बेचैनी और उलझन हो सकती है।
    शुभ रंग – चांदी
    शुभ अंक – 3

    सिंह राशिः पारिवारिक सुख और संतुलित जीव

    सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपके दांपत्य जीवन तथा घर की व्यवस्था में मधुरता और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। इस राशि के युवा व्यर्थ के कामों में पड़कर अपना समय नष्ट ना करें। कुछ समय अपने स्वास्थ्य और मनोबल को बेहतर बनाने में व्यतीत करें। आज अपने ऊपर कार्यों का अत्यधिक बोझ लेना आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका सकता है। आज कुछ ऐसे खर्चे भी होने वाले हैं जो न चाहते हुए भी आपको करने होंगे। साथ ही आज पैतृक संपत्ति से आपको लाभ और सुख मिलने वाला है।
    शुभ रंग – मैजेंटा
    शुभ अंक – 7

    कन्या राशिः परिवारिक सहयोग और स्वास्थ्य पर ध्यान

    कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज जीवनसाथी व परिवार जनों का सहयोग आपके आत्मबल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा और आप उलझन से मुक्त होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। आज आप ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी समस्या को लापरवाही में ना लें। कुछ समय मेडिटेशन और आराम के लिए भी अवश्य निकालें। आज आपको अपनों की सलाह बहुत काम आएगी। आज आप सूझबूझ से काम लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आप किसी के प्रलोभन में ना आएं, नहीं तो वह आपका फायदा भी उठा सकता है।
    शुभ रंग – नीला
    शुभ अंक – 5

    तुला राशिः धन लाभ और सकारात्मक परिवर्तन

    तुला राशि वालों आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक समस्या हल होने वाली है, आपको पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आज आत्म चिंतन करने से आपके दृष्टिकोण में भी आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। किसी रिश्तेदार से चल रही अनबन खत्म होगी और आपसी रिश्ते मधुर हो जाएंगे। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से आय मिलेगी तथा स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेगी। आज आपका यदि कोई भूमि व वाहन से संबंधित मामला कानून में चल रहा था, तो वह आज दूर होगा और व्यवसाय की कुछ योजनाओं को आप फिर से शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगे।
    शुभ रंग – गुलाबी
    शुभ अंक – 4

    वृश्चिक राशिः आध्यात्मिक उन्नति और सफलता

    वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति की तरफ भी आपका ध्यान केंद्रित होगा। साथ ही आप अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहें, आपको सफलता प्राप्त होगी। आज इस राशि के युवाओं को किसी अनुभवी तथा प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपने बुद्धि विवेक से यदि कोई निर्णय लिया, तो उसमें आपको लाभ अवश्य मिलेगा। आज समाज में आप अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे तथा आप अपने बढ़ते खर्च को रोकने में सफल रहेंगे।
    शुभ रंग – ग्रे
    शुभ अंक – 8

    धनु राशिः नए निवेश और परिवारिक सुख

    धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस राशि के विद्यार्थी तथा युवा अपनी सफलता को लेकर मन में किसी भी तरह का संशय ना रखें और किसी भी तरह की रुकावट आने पर शांत रहें, जल्द ही सब ठीक होगा। आज आप नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। आज आप घर के बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें तथा उनके साथ अच्छा समय बिताएं, उन्हें खुशी मिलेगी। इस राशि के नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है।
    शुभ रंग – सुनहरा
    शुभ अंक – 9

    मकर राशिः व्यावहारिक दृष्टिकोण और कला में सफलता

    मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप दूसरों से ज्यादा उम्मीदें रखने की बजाय अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। आज आप भावनाओं में आकर अपना ही नुकसान कर सकते हैं, इसलिए व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाए। तथा जीवन से जुड़ी हर गतिविधि को व्यावहारिक तरीके से समझने का प्रयास करें। आज परिवार के सदस्यों के साथ आप सुखद पलों को साझा करेंगे। आज आप अपनी कला का प्रदर्शन करके लोगों को हैरान कर देंगे। आज निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।
    शुभ रंग – काला
    शुभ अंक – 4

    कुंभ राशिः नई ऊर्जा और परीक्षा में सफलता

    कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। नौकरी और बिजनेस के सिलसिले में आपकी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज आप उस कार्य में कामयाब होंगे, जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयासरत थे। लेकिन स्टाफ की तरफ से कोई समस्या भी आ सकती है। इस राशि के नौकरी में कार्यरत व्यक्ति आज कार्यभार कम होने की वजह से राहत की सांस लेंगे। आज विद्यार्थियों को इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा, तभी परीक्षा में अच्छे परिणाम हासिल होंगे।
    शुभ रंग – पीला
    शुभ अंक – 2

    मीन राशिः सामाजिक कार्यों में सक्रिय और मित्रों से लाभ

    मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी तथा ये समय आपके लिए आगे बढ़ने का है। सही योगदान देंगे तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। आज कुछ लोग ईर्ष्या के कारण आपकी आलोचना करेंगे और आपका ध्यान आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। आज व्यवसाय से रिलेटिड योजना शुरू करने का सही समय है। आज आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल जायेगा।
    शुभ रंग – नारंगी
    शुभ अंक – 8

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार….

    Vinod GuptaApril 28, 2026

    आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार…. आरंग। आरंग थाना पुलिस को बड़ी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.