Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ में हुई नियुक्ति, दिलीप कुमार साहू प्रदेश संयोजक और अशोक कुमार साहू बने प्रदेश महामंत्री

    August 26, 2026

    हजारों शिक्षकों ने टेट मुक्ति रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    August 26, 2026

    गणित शिक्षक की मांग को लेकर तामासिवनी स्कूल के छात्रो का धरना समाप्त-एक सप्ताह में समाधान के आश्वासन पर माने छात्र

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग ब्लॉक के होनहारों छात्र मुख्यमंत्री के हाथों हुए सम्मानित
    Blog

    आरंग ब्लॉक के होनहारों छात्र मुख्यमंत्री के हाथों हुए सम्मानित

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 11, 2026231 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग ब्लॉक के होनहारों छात्र मुख्यमंत्री के हाथों हुए सम्मानित

    आरंग।विधानसभा स्तरीय भूमि पूजन एवं लोकार्पण समारोह समोदा के दौरान उस समय उत्साह और गौरव का एक अनूठा माहौल देखने को मिला, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विकासखंड के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर जहाँ होनहार छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। समारोह के मंच से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्चों को शुभाशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन में खूब आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने विकासखंड में शिक्षा के स्तर को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी की पीठ थपथपाते हुए विशेष रूप से प्रशंसा की।विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) आरंग, दिनेश शर्मा ने गौरवपूर्ण आंकड़े साझा करते हुए बताया कि इस वर्ष आरंग के विद्यार्थियों ने हर स्तर पर सफलता की नई कहानी लिखी है।आरंग विकासखंड का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम इस बार पूरे रायपुर जिले में प्रथम स्थान पर रहा है। इसमें अंशिका सिंह ठाकुर ने 96.6% अंकों के साथ प्रदेश की प्रावीण्य सूची में नौवां स्थान और मानसी टंडन ने 96.4% अंकों के साथ दसवां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।कक्षा 8वीं में छाया विभा साहू ने 98.33% अंक प्राप्त कर पूरे जिले में प्रथम स्थान का गौरव हासिल किया है।जवाहर उत्कर्ष योजना (निजी उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश) के अंतर्गत पूरे रायपुर जिले के लिए आवंटित कुल 7 सीटों में से शुरुआती प्रथम तीन स्थानों पर आरंग विकासखंड के होनहार छात्र यश कुमार कुर्रे, प्रिंस ओगरे और कमलेश ध्रुव ने अपना कब्जा जमाया है। इसके अतिरिक्त, 9 छात्रों ने जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाकर सफलता का परचम लहराया है, वहीं राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में भी आरंग के 11 विद्यार्थियों का शानदार चयन हुआ है।इस ऐतिहासिक और अभूतपूर्व परीक्षा परिणाम की सफलता का श्रेय साझा करते हुए बीईओ दिनेश शर्मा ने बताया कि यह परिणाम ‘मिशन उत्कर्ष योजना’ व उनके द्वारा किए गए सुनियोजित प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा परिणाम उनके द्वारा ली गई पूरे क्षेत्र के स्कूलों में मोटिवेशनल क्लास,सतत निरीक्षण,प्राचार्यों की समीक्षा बैठक तथा ब्लूप्रिंट आधारित सटीक शिक्षण से संभव हो पाया है और इस सत्र में इससे भी उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने के लिए वे संकल्पित है। इस अवसर पर कार्यक्रम में शैक्षिक टीम सभी संकुल समन्वयक गण प्रहलाद शर्मा,मनोज मुछावर, विजय देवांगन, अभिषेक तिवारी,किशोर शर्मा आदि एवं संचालन टीम अरविन्द वैष्णव ,अनुरिमा शर्मा,अभिलाषा शर्मा की सहभागिता रही।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ में हुई नियुक्ति, दिलीप कुमार साहू प्रदेश संयोजक और अशोक कुमार साहू बने प्रदेश महामंत्री

    August 26, 2026

    हजारों शिक्षकों ने टेट मुक्ति रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    August 26, 2026

    गणित शिक्षक की मांग को लेकर तामासिवनी स्कूल के छात्रो का धरना समाप्त-एक सप्ताह में समाधान के आश्वासन पर माने छात्र

    August 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ में हुई नियुक्ति, दिलीप कुमार साहू प्रदेश संयोजक और अशोक कुमार साहू बने प्रदेश महामंत्री

    Rekhraaz SahuAugust 26, 20263 Views

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ में हुई नियुक्ति, दिलीप कुमार साहू प्रदेश संयोजक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.