Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

    May 13, 2026

    वर्मीकल्चर एवं वर्मीकंपोस्टिंग विषय अंतर्गत मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन-मनियारा वर्मी कम्पोस्ट” उत्पाद का किया गया शुभारंभ…

    May 13, 2026

    आज यहाँ होगा किसानों की महापंचायत-खाद संकट को लेकर किसानों में आक्रोश

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग में LPG गैस नही मिलने से लोगों का फूटा गुस्सा-आक्रोशित लोगों ने आरंग -खरोरा मार्ग किया चक्का जाम
    Blog

    आरंग में LPG गैस नही मिलने से लोगों का फूटा गुस्सा-आक्रोशित लोगों ने आरंग -खरोरा मार्ग किया चक्का जाम

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaApril 12, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग में LPG गैस नही मिलने से लोगों का फूटा गुस्सा-आक्रोशित लोगों ने आरंग -खरोरा मार्ग किया चक्का जाम

    आरंग।एलपीजी वितरण पर सरकार के तमाम अच्छे दावों के बावजूद आरंग में जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। अभी भी लोगों को गैस के लिए लंबा इंतजार, कतार और एजेंसी के चक्कर लगाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उसके बाद भी सिलेंडर न मिले तो लोगों को सोए हुए प्रशासन को जगाने चक्काजाम करना पड़ रहा है। आज रविवार की सुबह आरंग में गैस नही मिलने से लोगों ने आरंग में चक्काजाम कर आक्रोश व्यक्त किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आरंग के अलावा दूर-दराज गावों से आये लोग गैस के लिए तड़के सुबह से ही कतार में लग जाते हैं।परन्तु आज रविवार को गैस का लोड उपलब्ध होने के बाद भी गिरजा इंडेन एजेंसी द्वारा गैस नही वितरण से मना करने के बाद लोगों का धैर्य टूट गया। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय और ग्रमीणों ने आरंग-खरोरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने बताया कि 3 अप्रेल को पर्ची कटाने के बाद रविवार को गैस के लिए बुलाया गया था। लेकिन एन वक्त में एजेंसी ने गैस सिलेंडर बाटने से मना कर दिया। इस बीच लोगों ने प्रशासन और एजेंसी के खिलाफ जमकर नारे लगाए। लोगों ने गैस एजेंसी पर मनमानी और कालाबाज़ारी करने का भी आरोप लगाया।

    चक्काजाम की सूचना पर मौके पर पहुंची आरंग पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर जाम खत्म करने की अपील की। इस बीच पुलिस के अधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से बातकर गैस वितरण को लेकर व्यवस्था बनाने की बात कही। इस बीच सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई थी। आरंग में एक ही गैस ही गैस एजेंसी होने के कारण एजेंसी की मनमानी चल रही है। कुछ दिन पहले एजेंसी के संचालक और कर्मचारियों को बुलाकर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन द्वारा फटकार लगाकर व्यवस्था सुधारने कहा गया था। लेकिन गैस एजेंसी का ढर्रा वैसे ही चल रहा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

    May 13, 2026

    वर्मीकल्चर एवं वर्मीकंपोस्टिंग विषय अंतर्गत मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन-मनियारा वर्मी कम्पोस्ट” उत्पाद का किया गया शुभारंभ…

    May 13, 2026

    आज यहाँ होगा किसानों की महापंचायत-खाद संकट को लेकर किसानों में आक्रोश

    May 13, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

    Vinod GuptaMay 13, 2026

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.