Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    श्री वक्रतुंड परिवार ने आरंग के देवी-देवताओं को सौंपा गणेशोत्सव का निमंत्रण-नगर में तैयारियां तेज

    September 3, 2026

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर आरंग को मिला 13.43 करोड़ के सिंचाई कार्यों की बड़ी सौगात-251 हेक्टेयर कृषि भूमि होगी सिंचित

    September 3, 2026

    जन्माष्टमी के ‘ड्राई डे’ के पूर्व आरंग पुलिस की बड़ी कार्यवाही-अवैध शराब बेच रहे 05 कोचिये गिरफ्तार-97 पाव शराब व बाइक जब्त

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर आरंग को मिला 13.43 करोड़ के सिंचाई कार्यों की बड़ी सौगात-251 हेक्टेयर कृषि भूमि होगी सिंचित
    Blog

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर आरंग को मिला 13.43 करोड़ के सिंचाई कार्यों की बड़ी सौगात-251 हेक्टेयर कृषि भूमि होगी सिंचित

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 3, 202633 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर आरंग को मिला 13.43 करोड़ के सिंचाई कार्यों की बड़ी सौगात-251 हेक्टेयर कृषि भूमि होगी सिंचित

    आरंग।आरंग विकासखंड के किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए प्रदेश सरकार ने सिंचाई सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से जल संसाधन विभाग द्वारा क्षेत्र की तीन प्रमुख सिंचाई योजनाओं के लिए 13.43 करोड़ रुपये से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। इस निर्णय से क्षेत्र की लगभग 251 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि को सीधा सिंचन लाभ मिलेगा, जिससे रबी और खरीफ दोनों फसलों की पैदावार में उल्लेखनीय सुधार आएगा।स्वीकृत योजनाओं के तहत कोल्हान नाले पर ₹374.76 लाख की लागत से संडी एनीकट का निर्माण कराया जाएगा, जिससे 60 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के साथ-साथ भू-जल स्तर में भी सुधार होगा। वहीं, ग्राम बनरसी में बंजारी नाले पर ₹469.85 लाख की लागत से स्टॉपडेम बनेगा, जो 50 हेक्टेयर कृषि भूमि को पानी उपलब्ध कराकर जल संकट से राहत दिलाएगा। इसके अलावा ₹499.15 लाख की लागत से गुजरा व्यपवर्तन योजना की जर्जर नहरों का जीर्णोद्धार और पक्की लाइनिंग का कार्य कराया जाएगा, जिससे पानी का रिसाव रुकेगा और अंतिम छोर के 141 हेक्टेयर रकबे तक निर्बाध जलापूर्ति संभव हो सकेगी।इन कार्यों की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में भारी उत्साह है। किसानों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही सिंचाई समस्या का समाधान होने से खेती-किसानी को नई ताकत मिलेगी। वहीं, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप और सांसद बृजमोहन अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की समृद्धि और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    श्री वक्रतुंड परिवार ने आरंग के देवी-देवताओं को सौंपा गणेशोत्सव का निमंत्रण-नगर में तैयारियां तेज

    September 3, 2026

    जन्माष्टमी के ‘ड्राई डे’ के पूर्व आरंग पुलिस की बड़ी कार्यवाही-अवैध शराब बेच रहे 05 कोचिये गिरफ्तार-97 पाव शराब व बाइक जब्त

    September 3, 2026

    अंजय शुक्ला सहित इन्हें मिला राज्य मंत्री का दर्जा-आदेश जारी…

    September 3, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    श्री वक्रतुंड परिवार ने आरंग के देवी-देवताओं को सौंपा गणेशोत्सव का निमंत्रण-नगर में तैयारियां तेज

    Vinod GuptaSeptember 3, 202613 Views

    श्री वक्रतुंड परिवार ने आरंग के देवी-देवताओं को सौंपा गणेशोत्सव का निमंत्रण-नगर में तैयारियां तेज…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.