Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कार्यालय में मनाया हरेली पर्व, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
    Blog

    विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कार्यालय में मनाया हरेली पर्व, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuAugust 12, 202611 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कार्यालय में मनाया हरेली पर्व, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

    महासमुंद। छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं प्रमुख लोकपर्व हरेली के अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने कार्यालय में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हरेली पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाले औजारों एवं उपकरणों की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और किसानों की उन्नति की कामना की। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पार्षद एवं एल्डरमैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पूजा-अर्चना कर हरेली पर्व की खुशियां साझा कीं।
    विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि हरेली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की माटी, कृषि संस्कृति, ग्रामीण जीवन और मेहनतकश किसानों की परंपरा से जुड़ा हमारी समृद्ध विरासत का प्रतीक है। सावन माह में मनाया जाने वाला यह पर्व किसान भाइयों के लिए विशेष महत्व रखता है। हरेली के दिन किसान अपने कृषि औजारों एवं उपकरणों की साफ-सफाई कर उनकी पूजा करते हैं और अच्छी फसल, पर्याप्त वर्षा तथा समृद्धि की कामना करते हैं।


    उन्होंने कहा कि हरेली के अवसर पर ग्रामीण अंचलों के साथ-साथ अब शहरी क्षेत्रों में भी छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपराओं को उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इस दिन मवेशियों की भी विशेष देखभाल की जाती है। उन्हें आटा से बनी लोंदी, नमक तथा औषधीय पत्तियों से तैयार सामग्री खिलाई जाती है। वहीं बच्चे गेंड़ी चढ़कर अपनी खुशी का इजहार करते हैं और बालिकाएं फुगड़ी जैसे पारंपरिक खेलों का आनंद लेती हैं। ये परंपराएं हमारी संस्कृति को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का काम करती हैं।

    किसानों के हित में कार्य
    विधायक ने कहा कि हरेली पर्व किसानों की मेहनत और उनके प्रति सम्मान का पर्व भी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए कृषक उन्नति योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इससे प्रदेश के किसानों के जीवन में आर्थिक मजबूती और खुशहाली आ रही है। उन्होंने कहा कि हरेली पर्व से पहले महतारी वंदन योजना की राशि जारी होने से प्रदेश की माताओं-बहनों को भी आर्थिक संबल मिला है।

    लोक संस्कृति एवं परम्पराओं को सहेजना जरूरी
    विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि हमें आधुनिक विकास के साथ अपनी लोक संस्कृति, परंपराओं और छत्तीसगढ़ी विरासत को भी सहेजकर रखना है। हरेली जैसे पर्व हमारी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ते हैं। उन्होंने सभी से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाने और छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। अंत में विधायक श्री सिन्हा ने किसान भाइयों, मजदूर भाइयों, माताओं-बहनों एवं समस्त छत्तीसगढ़वासियों को हरेली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

    यह रहे उपस्थित
    इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद पवन पटेल, नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष हरवंश सिंह (नानू भाई), भाजपा नेता गोविंद ठाकुर, पार्षद सीता डोंडेकर, जरीना हफीज कुरैशी, माखन पटेल, कल्पना सूर्यवंशी, माधुरी धनीराम यदु, प्रीति बादल मक्कड़, चंद्रशेखर बेलदार, भारती राजू चंद्राकर, भाऊराम साहू, पीयूष साहू, शुभ्रा शर्मा, धनेश्वरी सोनवानी, राहुल आवड़े, जितेंद्र ध्रुव, सूरज नायक, ईश्वरी संजय भोई, धनेंद्र चंद्राकर, बड़े मुन्ना देवार, एल्डरमैन हनीश बग्गा, मोहन साहू, प्रभा साहू, लाल विजय सिंह, मधु यादव सहित दिनेश रूपरेला, आकाश पांडे, बादल मक्कड़, अभिषेक पांडे, उपस्थित थें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    Vinod GuptaSeptember 16, 202645 Views

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.