Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»असामाजिक तत्वों के दो गुटों के भिड़ंत में चला चाकू-तलवार-02 जख्मी-05 गिरफ्तार
    Blog

    असामाजिक तत्वों के दो गुटों के भिड़ंत में चला चाकू-तलवार-02 जख्मी-05 गिरफ्तार

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 12, 20261K Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    असामाजिक तत्वों के दो गुटों के भिड़ंत में चला चाकू-तलवार-02 जख्मी-05 गिरफ्तार

    आरंग।मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेकारी व‌ गोढ़ी के असामाजिक तत्वों का गुट बीते रविवार – सोमवार ‌के दरम्यानी रात टेकारी में भिड गये । टेकारी के एक आपराधिक रिकार्ड धारी असामाजिक तत्व के कथित चुनौती को स्वीकार कर गोढ़ी के 19 वर्षीय विवेक उर्फ राउडी आत्मज देवनारायण वर्मा के अगुवाई में पहुंचे गोढ़ी गुट टेकारी गुट पर भारी पड़ गया और गोढ़ी गुट के चाकू -तलवार के वार से टेकारी के दो आपराधिक रिकार्ड धारी अंगेश्वर उर्फ प्रेम आत्मज संतोष वर्मा व योगेश आत्मज टीकाराम साहू को जानलेवा चोटें पहुंची ।
    घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय थाना अमला ने लगातार दबिश पर दबिश दे विवेक सहित गोढ़ी के ही 20 वर्षीय राजा आत्मज पवन साहू , 20 वर्षीय विक्रम उर्फ भौंकलू पिता तेजराम यादव , 19 वर्षीय प्रशांत पिता सुरेश प्रजापति व 22 वर्षीय ओमप्रकाश पिता दुकालू पाल को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 109/ 191(1–2–3 ) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 /27 के अपराध के आरोप में गिरफ्तार कर बीते कल मंगलवार को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम वर्ग , रायपुर अजय सिंह मीणा के न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें आगामी 25 अगस्त तक के लिये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।मिली ‌जानकारी के अनुसार बीते 9-10 अगस्त की दरमियानी रात लगभग 11 बजे के आसपास जब टेकारी के जख्मी दोनों पुलिसिया रिकार्ड धारी अपने साथियों के साथ ग्राम के बाहर टेकारी से कठिया जाने वाले सड़क मार्ग के किनारे स्थित शनि मंदिर के पास बैठे थे तभी कथित चुनौती को स्वीकार कर लेने की बात कह आरोपीगण कुछ ही समय बाद मोटरसाइकिल से पहुंच गये । गाली गलौच व धक्का मुक्की के बाद अचानक चाकू – तलवार के हमले से अंगेश्वर व‌ योगेश जख्मी हो गये व‌ उनके साथी भाग निकले । सूचना मिलते ही सक्रिय थाना अमला रात से ही दबिश दे आरोपियों की धर-पकड़ शुरू कर दी । दूसरे दिन ग्राम के कशियाही तालाब में डूबे विक्रम यादव के पिता के नाम की मोटरसाइकिल व तलवार तथा चाकू जप्त की गयी ।इधर ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर समय ग्राम के बंधवा तालाब ‌पार में महिलाओं की मौजूदगी में गाली गलौच करते पाये गये इस घटना में जख्मी हुये अंगेश्वर उर्फ प्रेम व एक अन्य पुलिसिया रिकार्ड धारी मिथिलेश उर्फ़ सड्डे को ग्रामीणों ने वहां से भगाया था और दोपहर बाद इनके साथ ग्राम व बाहर के असामाजिक तत्वों के स्वागत द्वार के पास इकट्ठा होने की सूचना पर थाना प्रभारी आशीष यादव द्वारा भेजे गये पुलिस अमला के पहुंचने के पूर्व अधिकांश भाग निकले थे लेकिन सपड़ में आये तीन के खिलाफ किये गये प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर कार्यपालन दंडाधिकारी मंदिर हसौद के न्यायालय में पेश किये जाने पर एक दिन बाद ही आसन्न स्वतंत्रता दिवस पर्व पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश की कीमत पर रिहा कर दिये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है ।

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    Vinod GuptaSeptember 16, 202628 Views

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.