Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ग्राम लाफिनखुर्द में विधायक ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात, भाजपा नेता रहे मौजूद

    July 26, 2026

    आरंग के पत्रकारों ने बस्तर राजा कमलचंद भंजदेव से की मुलाकात, पुराने रिश्ते और आने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा

    July 26, 2026

    शिक्षण उत्सव 2026-रायपुर में आरंग ब्लॉक के नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»समर कैंप-वृक्षारोपण, शैक्षणिक भ्रमण एवं वैदिक गणित सहित हुए कई गतिविधियों का आयोजन
    Blog

    समर कैंप-वृक्षारोपण, शैक्षणिक भ्रमण एवं वैदिक गणित सहित हुए कई गतिविधियों का आयोजन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 7, 20268 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    समर कैंप-वृक्षारोपण, शैक्षणिक भ्रमण एवं वैदिक गणित सहित हुए कई गतिविधियों का आयोजन

    आरंग।पीएमश्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, आरंग में आयोजित समर कैंप के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विविध ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही बच्चों को आरंग नगर स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक भानदेवल मंदिर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्होंने स्थानीय इतिहास, संस्कृति एवं स्थापत्य कला के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।समर कैंप के अंतर्गत वैदिक गणित का विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने गणना की सरल एवं रोचक विधियों को सीखा। इन गतिविधियों से बच्चों के ज्ञान, कौशल एवं रचनात्मकता में वृद्धि हुई।इस अवसर पर विद्यालय शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) के अध्यक्ष खिलेश धुरंधर ने विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में एसएमडीसी के सदस्य अशोक चंद्राकर, अनुपनाथ योगी एवं शब्बीर चौहान भी उपस्थित रहे।
    विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती संध्यारानी बारीक ने समर कैंप के सफल संचालन में सहयोग देने वाले सभी एसएमडीसी सदस्यों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन की बात कही।समर कैंप के अंतर्गत आयोजित इन कार्यक्रमों ने विद्यार्थियों को सीखने, समझने और प्रकृति तथा सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ग्राम लाफिनखुर्द में विधायक ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात, भाजपा नेता रहे मौजूद

    July 26, 2026

    आरंग के पत्रकारों ने बस्तर राजा कमलचंद भंजदेव से की मुलाकात, पुराने रिश्ते और आने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा

    July 26, 2026

    शिक्षण उत्सव 2026-रायपुर में आरंग ब्लॉक के नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित

    July 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ग्राम लाफिनखुर्द में विधायक ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात, भाजपा नेता रहे मौजूद

    Rekhraaz SahuJuly 26, 202650 Views

    ग्राम लाफिनखुर्द में विधायक ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात, भाजपा नेता…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.