16 को निकलेगी वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती की शोभायात्रा शामिल होंगी महासमुंद सांसद

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान प्रेरणा अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर आगामी 16 अगस्त को हरदेव लोधी समाज परिक्षेत्र क्रमांक 10 के तत्वाधान में विशाल शोभायात्रा एवं सामाजिक सम्मेलन का आयोजन की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए ग्राम पाली स्थित ग्राम पंचायत भवन में हरदेव लोधी समाज परिक्षेत्र क्रमांक 10 का समाज की एक आवश्यक कार्यकरणी बैठक संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता हरदेव लोधी समाज के परिक्षेत्र अध्यक्ष हीराराम पनुरिया एवं भारत लोधी ने की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की 16 अगस्त को सामाजिक एजूटता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश देते हुए शोभायात्रा निकाली जाएगी शोभायात्रा में विशेष रूप से महासमुंद सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी एवं खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव मुख्य रूप से उपस्थित होंगे ।
शोभा यात्रा प्रातः 9:00 बजे से ग्राम कस्तूर बोर्ड में अवंती बाई लोधी का छायाचित्र में पूजा अर्चना के पश्चात शोभायात्रा ग्राम कस्तूर बोर्ड से समय 11:00 बजे से विभिन्न गांव से होकर ग्राम पाली तक किया जाना प्रस्तावित है जिसमें विभिन्न ग्रामों -जोरातराई तुरेंगा फुलवारी बावनकेरा चिरको पाली भावा पटेवा अमोरी घोघरा कस्तूर बोर्ड बागबाहरा पिथौरा से सामाजिक जन उपस्थित होंगे सभी सामाजिक जन ग्राम पाली में उपस्थित होकर सामाजिक एकजुट सम्मेलन के माध्यम से उपस्थित होंगे
👉 वीरांगना का स्मरण:-रानी अवंती बाई लोधी के जीवन संघर्ष और बलिदान पर प्रभुत्व वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला जाएगा!
👉 सामाजिक चिंतन:-शिक्षा के प्रचार प्रसार महिला सशक्तिकरण युवा विकास तथा सामाजिक नियमावली सुदृढ़ीकरण पर चर्चा!
👉 सांसद महोदय द्वारा ग्राम पंचायत पाली में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन होना प्रस्तावित है
16 अगस्त 16 अगस्त का यह आयोजन केवल सांस्कृतिक उत्सव नहीं बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को नमन करने का संकल्प है समाज के सभी वर्गों से आग्रह है कि वह पर सब परिवार शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं —
श्री शेषराम हरदेव
वरिष्ठ सलाहकार परिक्षेत्र क्रमांक 10
बैठक में पाली सरपंच भुनेश्वर लोधी, शेषराम हरदेव,लोकेश पनुरिया, हीराराम पनुरिया,भारत लोधी डेमन पनुरिया,राजकुमार हरदेव, प्रमोद लोधी, भागवत लोधी, देवराज लोधी ,भारत लोधी ,गोविद लोधी ,माखन लाल लोधी,धनेश लोधी , दालू लोधी,भूपेंद्र लोधी,अमृत लोधी,दुलार लोधी,एवं सामाजिक जन उपस्थित हुए!
