ज्येष्ठ अधिक मास सोमवती अमावस्या-श्री बागेश्वर नाथ महादेव बाबा जी का किया जायेगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भस्म श्रृंगार….
आरंग।ज्येष्ठ अधिक मास सोमवती अमावस्या तिथि 15 जून 2026 को श्री बागेश्वर नाथ महादेव बाबा का रुद्राभिषेक एवं भस्म श्रृंगार किया जायेगा। मंदिर समिति ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस पर 15 जून को संध्या 04 बजे से रुद्राभिषेक तथा प्रदोष काल आरती एवं दीपदान का भव्य कार्यक्रम होगा।श्री राम चंद्र प्रभु श्री बागेश्वर नाथ महादेव बाबा की कृपा से श्री राम चरित मानस महायज्ञ आयोजन समिति द्वारा यह कार्यक्रम सर्वजनः कल्याणार्थ किया जाएगा साथ ही श्री बागेश्वर नाथ महादेव बाबा से सब नगर वासियो के लिए सुख शांति सामाजिक बंधुत्व ,मानव कल्याण तथा धर्म रक्षा के लिए मंगल कामना की जायेगी।कार्यक्रम में नगर तथा आसपास के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
विनोद गुप्ता-आरंग



