जीडीपी में छलांग-‘मेड इन इंडिया’ का कमाल-भारत की मजबूत आर्थिक उड़ान-गोविन्द साहू
आरंग।भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि देश आर्थिक मोर्चे पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।नया रायपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष और भाजपा प्रदेश पदाधिकारी गोविंद साहू ने एक विज्ञप्ति में उक्त बातें बताते हुये बताया कि हाल ही में जारी आर्थिक आंकड़ों के अनुसार, भारत ने विश्व स्तर पर चल रही आर्थिक अनिश्चितताओं और चुनौतियों के बावजूद 7.8% की शानदार जीडीपी ग्रोथ दर्ज की है।उन्होंने बताया कि विनिर्माण और सेवा (Service) क्षेत्र में दर्ज की गई मजबूत वृद्धि ने देश के औद्योगिक उत्पादन को नई ऊर्जा दी है। स्थानीय स्तर पर उत्पादन बढ़ने से आयात पर निर्भरता घटी है और निर्यात को प्रोत्साहन मिला है।
आत्मनिर्भर भारत अभियान: देश के भीतर बुनियादी ढांचे (Infrastructure) के विस्तार, निवेश में बढ़ोतरी और घरेलू उद्योगों को दिए गए प्रोत्साहन ने अर्थव्यवस्था की बुनियाद को मजबूत किया है।
निवेश में बढ़ोतरी: देश में 11% से अधिक की निवेश वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं और बाजार में नकदी व मांग दोनों बनी हुई है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और ग्लोबल सप्लाई चेन की समस्याओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।’मेड इन इंडिया’ की नीति, स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने और मजबूत नीतियों के कारण ही भारत का व्यापारिक और आर्थिक ढांचा लगातार नए आयाम छू रहा है। यह भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माइक्रो मैनेजमेंट और उनकी मजबूत आर्थिक नीति के कारण यह संभव हो पाया है।
विनोद गुप्ता-आरंग



