श्री राधाकृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव 4 सितंबर को-लगेगा छप्पन भोग और होगी भव्य महाआरती
आरंग।धार्मिक नगरी आरंग स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में आगामी 04 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव अत्यंत धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर भगवान बांके बिहारी जी एवं राधा रानी जी को भव्य छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंदिर प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं।जन्माष्टमी के दिन मंदिर प्रांगण में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।भजन संध्या: दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक गंगा साहू ‘लोक बयार’ द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।सैंड आर्ट (रेत कला): रेत कलाकार द्वारा बालू से श्री राधाकृष्ण भगवान की मनमोहक और अलौकिक छवि तैयार की जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।घोष वादन: शाम 7:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक विशेष घोष वादन का आयोजन होगा।अभिषेक एवं पूजन: रात्रि 9:00 बजे से वैदिक आचार्यों द्वारा विधि-विधान से भगवान का अभिषेक और पूजन संपन्न कराया जाएगा। मध्य रात्रि महाआरती: मध्य रात्रि ठीक 12:00 बजे कान्हा के जन्मोत्सव के साथ भगवान श्री युगल सरकार की भव्य महाआरती होगी।
मंदिर समिति ने नगर एवं आसपास के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार इस पावन महोत्सव में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
विनोद गुप्ता-आरंग



