Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»विद्यालय में मनाया गया हरियाली दिवस-कृषि औजारों की पूजा-अर्चना के साथ हुए कई कार्यक्रम…
    Blog

    विद्यालय में मनाया गया हरियाली दिवस-कृषि औजारों की पूजा-अर्चना के साथ हुए कई कार्यक्रम…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 11, 202630 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विद्यालय में मनाया गया हरियाली दिवस-कृषि औजारों की पूजा-अर्चना के साथ हुए कई कार्यक्रम…

    आरंग।छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहार हरेली के अवसर पर विवेकानंद विद्या मंदिर लखौली में हरियाली दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान छात्र-छात्राएं और शिक्षक हरे रंग की पोशाक पहनकर विद्यालय पहुंचे, जिससे विद्यालय परिसर हरियालीमय नजर आया।कार्यक्रम की शुरुआत कृषि कार्य में उपयोग होने वाले औजारों के पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए विभिन्न पारंपरिक खेल एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बालिकाओं की फुगड़ी में प्रथम अंकिता साहू और द्वितीय रूपल साहू रहीं।बालकों की फुगड़ी में प्रथम लक्की साहू व द्वितीय चंद्रजीत बंजारे रहे। कंचा दौड़ में प्रथम धैर्य कुमार यादव और द्वितीय आर्यन बंजारे, नारियल फेंक में प्रथम तिक्सक रात्रे व द्वितीय तामेश रात्रे तथा गोला फेंक में प्रथम रामवीर और द्वितीय नोमेश धीवर रहे।इसी तरह सुई-धागा पिरोना में प्रथम दिव्यांशी प्रजापति और द्वितीय जागृति साहू रहीं। रस्सी खींच में सत्यम दल प्रथम रहा, जबकि कुर्सी दौड़ में प्रथम पुंजल जलक्षत्री और द्वितीय निखिल साहू रहे। अन्य गतिविधियों में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया। साथ ही उन्हें ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जोड़ते हुए अपनी माताओं के साथ पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के सचिव ने कहा कि हरियाली दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी को समझने का भी दिन है। अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास जरूरी है।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, पालकों और विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    Vinod GuptaSeptember 16, 202621 Views

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.