Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»ब्रेकिंग्-आरंग में बनेगा भव्य संग्रहालय: छत्तीसगढ़ शासन ने ₹25.35 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति की जारी
    Blog

    ब्रेकिंग्-आरंग में बनेगा भव्य संग्रहालय: छत्तीसगढ़ शासन ने ₹25.35 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति की जारी

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 1, 2026298 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ब्रेकिंग्-आरंग में बनेगा भव्य संग्रहालय: छत्तीसगढ़ शासन ने ₹25.35 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति की जारी

    ​कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से मिली सौगात, क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को मिलेगी नई पहचान

    ​आरंग।छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आरंग क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने तथा संवर्धित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। नगर पालिका परिषद, आरंग क्षेत्र के अंतर्गत भव्य संग्रहालय भवन (म्यूजियम) निर्माण के लिए राज्य सरकार ने ₹25.35 लाख (पच्चीस लाख पैत्तीस हजार रुपये) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।यह उपलब्धि माननीय कैबिनेट मंत्री (कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग) गुरु खुशवंत साहेब जी के विशेष प्रयासों और पत्र के बाद संभव हुई है। संचालक, पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय के प्रस्ताव पर वित्त विभाग द्वारा 24 अगस्त 2026 को सहमति दी गई, जिसके उपरांत संस्कृति विभाग, मंत्रालय (नया रायपुर) ने इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया है।
    ​वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से हुआ प्रावधान
    शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, संग्रहालय निर्माण पर होने वाला सम्पूर्ण व्यय वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रावधानों (मांग संख्या-26, लेखा शीर्ष-4202, 04-कला और संस्कृति) के तहत किया जाएगा। स्वीकृत राशि के मिलते ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
    ​आरंग की प्राचीन विरासतों का होगा संरक्षण, बढ़ेगा पर्यटन
    आरंग क्षेत्र प्राचीनकाल से ही अपनी पुरातात्विक महत्व, दुर्लभ मूर्तियों और ऐतिहासिक अवशेषों के लिए प्रसिद्ध रहा है। अब तक उचित स्थान के अभाव में इन अमूल्य धरोहरों को सहेजने में कठिनाई आ रही थी। संग्रहालय भवन बनने के बाद​क्षेत्र की प्राचीन मूर्तियों और ऐतिहासिक अवशेषों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सहेजा जा सकेगा।स्थानीय स्तर पर पर्यटन को नया बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।​युवा पीढ़ी और शोधकर्ताओं में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ेगी।
    ​क्षेत्रवासियों ने जताया मंत्री जी का आभार
    आरंग क्षेत्र में लंबे समय से एक संग्रहालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल से मिली इस बड़ी सौगात पर स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और इतिहास प्रेमियों ने खुशी जाहिर करते हुए शासन और मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    Vinod GuptaSeptember 16, 20264 Views

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.