श्री राधाकृष्ण मंदिर में 16 अगस्त से श्रावण झूला महोत्सव का भव्य आयोजन-प्रतिदिन होगा श्री राम कथा एवं दुर्लभ सत्संग
आरंग। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट, आरंग द्वारा मंदिर प्रांगण में श्रावण झूला महोत्सव का भव्य आयोजन 16 अगस्त से किया जा रहा है। यह आयोजन 24 अगस्त 2026 तक चलेगा। श्रावण झूला महोत्सव के अवसर पर श्रद्धेय ब्रम्हचारी संतश्री आनंदजी महाराज ऋषिकेश वाले की पावन सानिध्य में श्री राम कथा एवं दुर्लभ सत्संग का भी आयोजन किया गया है जो 16 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक चलेगा।प्रार्थना एवं प्रवचन प्रतिदिन प्रातः 05:00 से 06:30 बजे तक राम कथा एवं प्रवचन दोपहर 3 बजे से शाम 06 बजे तक तथा प्रवचन एवं प्रश्नोत्तरी रात्रि 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक होगा।कथा स्थल राधाकृष्ण मंदिर, अग्रवाल पारा आरंग होगा।श्री राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट, आरंग बताया कि प्रवचन के दौरान संतो के फोटो लेना, चरण स्पर्श करना, भेंट, रूपया, दक्षिणा आदि चढाना, जयमाला पहनाना व जय-जयकार निषेध रहेगा।
विनोद गुप्ता-आरंग



