Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»केबिनेट मंत्री ने यहाँ किया 40 लाख रु के विकास कार्यो का भूमिपूजन-की स्कूल में आहता व प्रार्थना शेड निर्माण की घोषणा
    Blog

    केबिनेट मंत्री ने यहाँ किया 40 लाख रु के विकास कार्यो का भूमिपूजन-की स्कूल में आहता व प्रार्थना शेड निर्माण की घोषणा

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 13, 2026150 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    केबिनेट मंत्री ने यहाँ किया 40 लाख रु के विकास कार्यो का भूमिपूजन-की स्कूल में आहता व प्रार्थना शेड निर्माण की घोषणा

    आरंग। जनपद पंचायत आरंग के अंतर्गत ग्राम बकतरा में क्षेत्रीय विकास को गति देते हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने करीब 40 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकतरा में स्कूल आहता निर्माण एवं प्रार्थना शेड निर्माण कार्य कराने की घोषणा भी की। घोषणा से विद्यालय के विद्यार्थियों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के साथ शिक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। विद्यालय में आहता और प्रार्थना शेड बनने से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिलेगी तथा स्कूल परिसर का व्यवस्थित विकास होगा।गांव में विभिन्न निर्माण कार्यों के भूमिपूजन को ग्रामीणों ने विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से गांव में विभिन्न विकास कार्यों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। निर्माण कार्य पूरे होने के बाद इसका सीधा लाभ ग्रामीणों को मिलेगा और गांव की सुविधाओं में विस्तार होगा।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीणों ने मंत्री का स्वागत किया। स्कूल आहता एवं प्रार्थना शेड की घोषणा पर शाला विकास समिति और ग्रामीणों ने आभार जताया।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा, सरपंच देवकी आदित्य टंडन, शाला विकास समिति अध्यक्ष गजाधर बैस, विधायक प्रतिनिधि मिथलेश पटेल, गोढ़ी सरपंच नेहा सोनवानी, हीरा दास वैष्णव, दिलीप बैस, नामित यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार बैस, सुभाष बंजारे, राजेश वर्मा, मालिक राम पटेल, उपसरपंच नरेंद्र पटेल, संजय टंडन, पंचगण रवि साहू, नरेश साहू, धनेश्वरी साहू, नंदनी धीवर, रामजी पटेल, चंद्रशेखर साहू, मीडिया प्रभारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    Vinod GuptaSeptember 16, 202644 Views

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.