Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026

    ​सेवा संकल्प अभियान-आरंग में बांटे गए दीप-17 सितंबर की शाम 07 बजे आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»रसनी के बाद अब लखौली में भी औद्योगिक अधिग्रहण की आहट-भड़का किसानों में आक्रोश-तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
    Blog

    रसनी के बाद अब लखौली में भी औद्योगिक अधिग्रहण की आहट-भड़का किसानों में आक्रोश-तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 13, 2026248 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रसनी के बाद अब लखौली में भी औद्योगिक अधिग्रहण की आहट-भड़का किसानों में आक्रोश-तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

    आरंग। ​तहसील आरंग के अंतर्गत आने वाले ग्राम लखौली में 35 खसरों की कुल 11.44 हेक्टेयर उपजाऊ निजी कृषि भूमि को औद्योगिक प्रयोजन के लिए अधिग्रहित करने की प्रशासनिक सुगबुगाहट तेज होते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है।प्रशासन द्वारा जारी इश्तहार के सामने आते ही अपनी जमीनों के अस्तित्व पर मंडराते संकट को देखते हुए किसानों ने एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया है। ग्राम पंचायत लखौली के सरपंच हिरामन साहू की अगुवाई में बड़ी संख्या में प्रभावित कास्तकार तहसील कार्यालय पहुंचे और अधिग्रहण की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की मांग करते हुए तहसीलदार को कड़ा आपत्ति-ज्ञापन सौंपा।​प्रशासनिक इश्तहार के अनुसार ग्राम लखौली, पटवारी हल्का नंबर 33, राजस्व निरीक्षक मंडल भिलाई स्थित खसरा नंबर 159/1, 159/2, 177/1, 159/3, 177/2, 159/4, 177/3, 160, 177/4, 178, 179, 184/2, 180, 181, 182, 573/1, 573/2, 183/1, 183/2, 184/1, 185, 569, 570/1 से 570/5, 572/1, 572/2, 572/3, 573/3, 575, 576, 577 एवं 578 सहित कुल 35 खसरों की 11.44 हेक्टेयर निजी भूमि को औद्योगिक प्रयोजन के लिए अर्जन करने का प्रस्ताव है।​यह पूरी कार्रवाई राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड के पत्र, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रायपुर की अनुशंसा तथा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर एवं पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 के तहत दी गई सशर्त सैद्धांतिक सहमति के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है। तहसीलदार न्यायालय ने इस मामले में 18 अगस्त 2026 तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने का समय निर्धारित किया है।​सौंपे गए ज्ञापन में किसानों ने अधिग्रहण का विरोध करते हुए प्रमुख रूप से अपनी आजीविका और पर्यावरण की सुरक्षा की बात कही है। कास्तकारों का स्पष्ट कहना है कि इन खसरों की भूमि पूरी तरह उपजाऊ कृषि भूमि है, जो उनके परिवारों के भरण-पोषण का एकमात्र जरिया है। जमीन छिन जाने से उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा और आर्थिक रीढ़ टूट जाएगी। इसके अलावा, शांत ग्रामीण अंचल में उद्योगों की स्थापना से प्रदूषण फैलने, पर्यावरण को नुकसान पहुंचने और गांव की सामाजिक शांति व्यवस्था प्रभावित होने की पूरी आशंका है। किसानों ने दो टूक शब्दों में प्रशासन से कहा है कि उन्हें अपनी कृषि भूमि का अधिग्रहण किसी भी सूरत में मंजूर नहीं है, इसलिए जनहित में इस प्रक्रिया को तुरंत निरस्त किया जाए।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026

    ​सेवा संकल्प अभियान-आरंग में बांटे गए दीप-17 सितंबर की शाम 07 बजे आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील

    September 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    Vinod GuptaSeptember 16, 20264 Views

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.