Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर की जाएगी भर्ती-परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित

    April 16, 2026

    बड़ी खबर-भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश

    April 16, 2026

    अध्यक्ष डॉ संदीप जैन के प्रयास से कल 16 अप्रेल को 700 सिलेंडर वितरण हेतु जारी-एजेंसी को भी अव्यवस्था पर नोटिस जारी

    April 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»Gold Price Crash: सोने-चांदी में बड़ी गिरावट तय? एक्सपर्ट बोले – जल्द टूट सकते हैं दाम 50% तक!
    देश-विदेश

    Gold Price Crash: सोने-चांदी में बड़ी गिरावट तय? एक्सपर्ट बोले – जल्द टूट सकते हैं दाम 50% तक!

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsOctober 7, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सोने और चांदी में अब तक बेतहाशा तेजी देखने को मिली, लेकिन अब बाजार में एक नया डर पैदा हो गया है। जहां निवेशक अभी तक सोने-चांदी की चमक में डूबे थे, वहीं अब वेल्थ मैनेजमेंट फर्म PACE 360 के को-फाउंडर और चीफ ग्लोबल स्ट्रैटेजिस्ट अमित गोयल ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। उनका मानना है कि यह तेजी एक ‘रिफ्लेशनरी बबल’ है, जो जल्द ही फट सकता है।

    क्या वाकई गिर सकते हैं दाम?
    अमित गोयल का कहना है कि यह तेजी अब अपने अंतिम चरण में है। उनके अनुसार, आने वाले 12 महीनों में गोल्ड में 30-35% और सिल्वर में 50% तक की गिरावट हो सकती है। उन्होंने बीते दशकों के दो बड़े उदाहरण दिए – 2007-08 और 2011, जब इसी तरह की रैली के बाद भारी करेक्शन आया था।

    अभी रिकॉर्ड हाई, लेकिन आगे क्या?
    फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब $4,000 प्रति औंस और चांदी लगभग $50 प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। ये स्तर मनोवैज्ञानिक रूप से बेहद अहम माने जाते हैं। लेकिन गोयल के मुताबिक, यहीं से बिकवाली की तेज शुरुआत हो सकती है। उनका कहना है कि बीते चार दशकों में केवल दो बार ऐसा हुआ है जब सोना-चांदी इस स्तर तक पहुंचे और उसी दौरान डॉलर इंडेक्स कमजोर रहा – और दोनों बार इसके बाद तगड़ा करेक्शन देखने को मिला।

    कितनी बड़ी गिरावट की आशंका?
    गोयल का अनुमान है कि अगले 12 महीनों में सोने में 30-35% तक, और चांदी में 50% तक की गिरावट संभव है। उन्होंने 2007-08 की फाइनेंशियल क्राइसिस और 2011 की मेटल क्रैश के उदाहरण दिए, जब दोनों धातुओं में तेज उछाल के बाद धड़ाम गिरावट आई थी। उनके मुताबिक, गोल्ड की कीमतें फिसलकर $2,600–$2,700 प्रति औंस तक आ सकती हैं। वहीं, चांदी की कीमत में आधे तक की गिरावट मुमकिन है। यह गिरावट इसलिए भी अहम है क्योंकि वहीं से लॉन्ग-टर्म निवेश का असली मौका पैदा होगा।

    क्या मंदी खा जाएगी मेटल्स की चमक?
    गोयल का एक और बड़ा दावा है – अगले 2 से 3 सालों में वैश्विक अर्थव्यवस्था, खासकर अमेरिका, मंदी की चपेट में आ सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो चांदी की औद्योगिक मांग – जैसे कि सोलर पैनल, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर – में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। इससे चांदी की खपत में सालों बाद गिरावट हो सकती है, जो कीमतों पर नकारात्मक असर डालेगी।

    निवेशकों के लिए चेतावनी और सलाह
    गोयल साफ कहते हैं कि फिलहाल मुनाफावसूली का वक्त है। यह रैली कुछ और हफ्ते या महीने चल सकती है, लेकिन टिकाऊ नहीं है। असली निवेश का समय तब आएगा, जब बाजार करेक्शन के बाद स्थिर होगा और कीमतें नीचे जाकर मजबूत आधार बनाएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर की जाएगी भर्ती-परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित

    Vinod GuptaApril 16, 2026

    सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर की जाएगी भर्ती-परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित रायपुर।16…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.