Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    कल 10 नवम्बर को बागेश्वर नाथ महादेव गौ सेवा धाम में अन्नकूट व दीपावली मिलन का भव्य आयोजन-गौ वंशों को खिलाया जायेगा खिचड़ी

    November 9, 2026

    आकाश चंद्राकर के मार्गदर्शन ने चमकी राजधानी रॉयल्स की फिटनेस-दिग्गजों ने दी बधाई

    November 9, 2026

    सोहाई बांधने की परंपरा शुरू-दीपावली से पुन्नी तक गूंजेगी लोकधुनें-घर घर जाकर राउत नाचा के रूप में लोगो को देते शुभ आशीष…

    November 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 10
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»गांधी स्कूल का लहराया परचम-कराटे में दो गोल्ड-एक सिल्वर-दो खिलाड़ियों का नेशनल में चयन
    Blog

    गांधी स्कूल का लहराया परचम-कराटे में दो गोल्ड-एक सिल्वर-दो खिलाड़ियों का नेशनल में चयन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 2, 2026177 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गांधी स्कूल का लहराया परचम-कराटे में दो गोल्ड-एक सिल्वर-दो खिलाड़ियों का नेशनल में चयन

    आरंग।राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, आरंग के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का परिचय देते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। ब्लॉक, जिला एवं संभाग स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर तक का सफ़र तय किया।
    राज्य स्तर पर इनमें से दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक और एक खिलाड़ी ने रजत पदक जीतकर अपनी उपलब्धि दर्ज कराई। दोनों स्वर्ण पदक विजेताओं ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।प्रतियोगिता में महत्व नाथ योगी ने बालक अंडर-17 के माइनस 35 किलो वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इस सफलता के साथ उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वे श्री कैलाश नाथ योगी एवं श्रीमती कोकिला योगी के पुत्र हैं।इसी क्रम में कृतिका साहू ने बालिका अंडर-17 के माइनस 68 किलो वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं। वे देवेंद्र साहू एवं श्रीमती चंद्रप्रभा साहू की पुत्री हैं।वहीं चिराग चंदानी ने बालक अंडर-17 के माइनस 62 किलो वर्ग में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। वे भवन चंदानी एवं श्रीमती कंचन चंदानी के पुत्र हैं।प्रतियोगिता में श्लोक पुरी गोस्वामी ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। वे चंदन पुरी एवं श्रीमती लक्ष्मी गोस्वामी के पुत्र हैं।अभिभावकों ने विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण हेतु खेल शिक्षिका प्रियल साहू एवं विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद दिया।विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन, धैर्य और निरंतर प्रयास की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर भी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित महत्व नाथ योगी एवं कृतिका साहू को विशेष शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में भी अपने प्रदर्शन से विद्यालय और आरंग क्षेत्र का गौरव बढ़ाएँगे।प्राचार्य हरेश कुमार दास एवं विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों की मेहनत और उपलब्धि की सराहना करते हुए पुरस्कार की घोषणा की, और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    कल 10 नवम्बर को बागेश्वर नाथ महादेव गौ सेवा धाम में अन्नकूट व दीपावली मिलन का भव्य आयोजन-गौ वंशों को खिलाया जायेगा खिचड़ी

    November 9, 2026

    आकाश चंद्राकर के मार्गदर्शन ने चमकी राजधानी रॉयल्स की फिटनेस-दिग्गजों ने दी बधाई

    November 9, 2026

    सोहाई बांधने की परंपरा शुरू-दीपावली से पुन्नी तक गूंजेगी लोकधुनें-घर घर जाकर राउत नाचा के रूप में लोगो को देते शुभ आशीष…

    November 9, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    कल 10 नवम्बर को बागेश्वर नाथ महादेव गौ सेवा धाम में अन्नकूट व दीपावली मिलन का भव्य आयोजन-गौ वंशों को खिलाया जायेगा खिचड़ी

    Vinod GuptaNovember 9, 202642 Views

    कल 10 नवम्बर को बागेश्वर नाथ महादेव गौ सेवा धाम में अन्नकूट व दीपावली मिलन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • कल 10 नवम्बर को बागेश्वर नाथ महादेव गौ सेवा धाम में अन्नकूट व दीपावली मिलन का भव्य आयोजन-गौ वंशों को खिलाया जायेगा खिचड़ी
    • आकाश चंद्राकर के मार्गदर्शन ने चमकी राजधानी रॉयल्स की फिटनेस-दिग्गजों ने दी बधाई
    • सोहाई बांधने की परंपरा शुरू-दीपावली से पुन्नी तक गूंजेगी लोकधुनें-घर घर जाकर राउत नाचा के रूप में लोगो को देते शुभ आशीष…
    • 11 नवंबर को यहाँ होगा भव्य मातर महोत्सव-अखाड़ा समिति के खिलाड़ी दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब
    • प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आरंग में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ दीपोत्सव मिलन समारोह
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.