Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    45 वर्ष की उम्र में रक्तदान के प्रति समर्पण की मिसाल-35वीं बार रक्तदान करने वाले को मिला छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड

    October 28, 2026

    राज्योत्सव 2026-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब यहाँ होंगे मुख्य अतिथि

    October 28, 2026

    धान बेचने के लिए अब सोसायटीयों में लंबी कतारों की जरूरत नहीं-‘तुंहर टोकन’ एप से घर बैठे मिलेगा टोकन

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»45 वर्ष की उम्र में रक्तदान के प्रति समर्पण की मिसाल-35वीं बार रक्तदान करने वाले को मिला छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड
    Blog

    45 वर्ष की उम्र में रक्तदान के प्रति समर्पण की मिसाल-35वीं बार रक्तदान करने वाले को मिला छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 28, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    45 वर्ष की उम्र में रक्तदान के प्रति समर्पण की मिसाल-35वीं बार रक्तदान करने वाले को मिला छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड

    आरंग।नगर पंचायत चंदखुरी के अंतर्गत ग्राम मुनगेसर निवासी एवं नगर पंचायत चंदखुरी के एल्डरमैन विजय वर्मा को उनके सामाजिक योगदान और रक्तदान के प्रति समर्पण के लिए छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। 45 वर्ष की उम्र में 35वीं बार रक्तदान कर उन्होंने समाज के सामने मानव सेवा की प्रेरणादायक मिसाल पेश की है।विजय वर्मा लंबे समय से रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं। उनके इस पुनीत कार्य से क्षेत्र के लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ी है। उनके प्रयासों से प्रेरित होकर कई युवाओं ने भी रक्तदान के लिए आगे आना शुरू किया है। उनका मानना है कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है।वक्ता मंच सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था द्वारा आयोजित समारोह में प्रदेशभर से चयनित 100 प्रतिभाओं को छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड प्रदान किया गया। इस आयोजन में रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, गरियाबंद, भिलाई, बिलासपुर, बस्तर, राजनांदगांव, सारंगढ़, जांजगीर, भाटापारा, बालोद, पाटन, मुरमुरा, पाण्डुका, कुसमा और तखतपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का चयन किया गया था।आयोजन में विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहकर समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्राथमिकता दी गई। सम्मान समारोह में चयनित प्रतिभाओं को छत्तीसगढ़ महतारी के आकर्षक स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं टीम वक्ता मंच की आयोजन समिति के सदस्यों को भी स्मृति चिह्न भेंट किए गए।समूचे कार्यक्रम का प्रभावी संचालन वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने किया। वहीं, संस्था के संयोजक शुभम साहू ने आभार प्रदर्शन किया। आयोजन को सफल बनाने में टीम वक्ता मंच की ओर से मनीष अवस्थी, विवेक बेहरा, देव मानिकपुरी, पुर्नेश डडसेना, ज्योति शुक्ल, दुष्यंत साहू, नूपुर साहू, हरिशंकर सोनी, जितेंद्र नेताम, अरविंद राव, डॉ. इंद्रदेव यदु, सी.एल. दुबे एवं हेमलाल पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    राज्योत्सव 2026-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब यहाँ होंगे मुख्य अतिथि

    October 28, 2026

    धान बेचने के लिए अब सोसायटीयों में लंबी कतारों की जरूरत नहीं-‘तुंहर टोकन’ एप से घर बैठे मिलेगा टोकन

    October 27, 2026

    ब्लॉक स्तरीय इंटर स्कूल क्रिकेट-नरदहा और मंदिरहसौद ने दर्ज की एकतरफा जीत-आदर्श और विपुल बने मैन ऑफ द मैच

    October 27, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    45 वर्ष की उम्र में रक्तदान के प्रति समर्पण की मिसाल-35वीं बार रक्तदान करने वाले को मिला छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड

    Vinod GuptaOctober 28, 20261 Views

    45 वर्ष की उम्र में रक्तदान के प्रति समर्पण की मिसाल-35वीं बार रक्तदान करने वाले…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • 45 वर्ष की उम्र में रक्तदान के प्रति समर्पण की मिसाल-35वीं बार रक्तदान करने वाले को मिला छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड
    • राज्योत्सव 2026-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब यहाँ होंगे मुख्य अतिथि
    • धान बेचने के लिए अब सोसायटीयों में लंबी कतारों की जरूरत नहीं-‘तुंहर टोकन’ एप से घर बैठे मिलेगा टोकन
    • ब्लॉक स्तरीय इंटर स्कूल क्रिकेट-नरदहा और मंदिरहसौद ने दर्ज की एकतरफा जीत-आदर्श और विपुल बने मैन ऑफ द मैच
    • साय मंत्री मंडल की बैठक सम्पन्न-धान खरीदी सहित लिए गए 19 निर्णय-पढ़िए पूरा अपडेट…
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.