संत शिरोमणि गुरु रविदास जी एवं समाज कल्याण हेतु लिए मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए 05 ऐतिहासिक निर्णयों का ध्रुव मिर्धा ने किया स्वागत-लिखा आभार पत्र
आरंग। ध्रुव कुमार मिर्धा अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड रायपुर (छ.ग.) ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा विधान सभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को पत्र लिख कर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी एवं समाज कल्याण हेतु लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार प्रदर्शन प्रगट किया है। पत्र में उन्होंने सुशासन में राज्य में संतों को सम्म्मान, सामाजिक समरसता और संत परम्परा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर किए जा रहे अभूतपूर्व कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पूज्य संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के शुभारंभ अवसर पर आपके द्वारा ली गई निम्नलिखित 05 ऐतिहासिक एवं कल्याणकारी घोषणाओं के लिए संपूर्ण समाज आपका हृदय से आभार व्यक्त करता है।आपको बता की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संत रविदास जी की जयंती (माघी पूर्णिमा) के पावन अवसर पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।संत रविदास जयंती के दिन प्रदेशभर में मांस एवं मदिरा की दुकानें पूरी तरह बंद रखने का पवित्र निर्णय। पूज्य संत रविदास जी के नाम पर राज्य स्तरीय सम्मान / पुरस्कार प्रारंभ करना।नवा रायपुर के प्रमुख चौक का नाम संत रविदास जी के नाम पर करना तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में संत रविदास जी के अमर संदेश को अंकित कराना जैसे महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। जिससे पूरे प्रदेश एवं रविदास समाज में अपार हर्ष, सांस्कृतिक गौरव और स्वाभिमान का संचार हुआ है। ध्रुव कुमार मिर्धा ने छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त चर्म शिल्पकार, वंचित वर्ग एवं रविदास समाज की ओर से मैं आपके कुशल, संवेदनशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त किया है।
विनोद गुप्ता-आरंग



