Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    दीक्षारम्भ समारोह-आरंग महाविद्यालय में 68 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण-उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री नहीं, हुनर, संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण भी-बृजमोहन अग्रवाल

    September 24, 2026

    B.N.S. की धारा 103(1) के तहत गिरफ्तार शिक्षक निलंबित

    September 23, 2026

    मंत्रालय के पास शासकीय बस बनी आग का गोला-30 से अधिक कर्मचारी बाल-बाल बचे

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»दीक्षारम्भ समारोह-आरंग महाविद्यालय में 68 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण-उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री नहीं, हुनर, संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण भी-बृजमोहन अग्रवाल
    Blog

    दीक्षारम्भ समारोह-आरंग महाविद्यालय में 68 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण-उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री नहीं, हुनर, संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण भी-बृजमोहन अग्रवाल

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 24, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131074
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दीक्षारम्भ समारोह-आरंग महाविद्यालय में 68 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण-उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री नहीं, हुनर, संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण भी-बृजमोहन अग्रवाल

    आरंग। नगर के बद्री प्रसाद लोधी कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय, आरंग में बुधवार को आयोजित दीक्षारंभ एवं लोकार्पण समारोह में करीब 68 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल रहे। समारोह की अध्यक्षता उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने की, जबकि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
    समारोह में महाविद्यालय परिसर में तैयार राष्ट्रीय स्तर के टेबल टेनिस हॉल, जिम्नेजियम और कैंटीन सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही करीब 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित स्मार्ट क्लास का भी उद्घाटन किया गया। मंचीय कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अभया आर. जोगलेकर ने संस्थान की शैक्षणिक स्थिति और आवश्यकताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में वर्तमान में करीब 2400 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें लगभग 1800 छात्राएं हैं। प्राचार्य ने होम साइंस सहित नए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने, कौशल एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के विस्तार, स्थायी डोम, सर्वसुविधायुक्त सेमिनार हॉल, जर्जर बाउंड्रीवॉल के पुनर्निर्माण तथा विद्यार्थियों एवं स्टाफ के लिए अतिरिक्त शौचालय निर्माण की मांग रखी।

    Oplus_131074

    सांसद निधि से 10 लाख की घोषणा
    महाविद्यालय की मांगों पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं डोम निर्माण के लिए स्थानीय विधायक निधि से 10 लाख रुपये तथा शौचालय निर्माण के लिए स्थानीय निकाय से 5 लाख रुपये उपलब्ध कराने की घोषणा की गई। नए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए सांसद ने उच्च शिक्षा विभाग के स्तर पर आवश्यक बजट प्रावधान कराने का आग्रह किया।
    उच्च शिक्षा को हुनर और संस्कार से जोड़ने पर जोर
    समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज के समय में उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं होना चाहिए। वर्तमान दौर में अभिभावक अपने बच्चों को बेहतर भविष्य और करियर के लिए शिक्षित कर रहे हैं, इसलिए उच्च शिक्षण संस्थानों की भूमिका भी व्यापक हुई है।उन्होंने कहा कि कॉलेज केवल डिग्री प्रदान करने के केंद्र न रहें, बल्कि संस्कार, व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक जिम्मेदारी और संस्कृति-परंपराओं से जुड़ाव विकसित करने के केंद्र बनें। विद्यार्थियों में परिवार, समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा करना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य होना चाहिए।अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ना समय की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को ऐसे कौशल और हुनर से लैस किया जाना चाहिए, जिससे वे नौकरी के साथ आवश्यकता पड़ने पर स्वरोजगार अथवा अपना व्यवसाय भी शुरू कर सकें।

    oplus_2

    मंत्रियों ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
    उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को दीक्षारंभ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाविद्यालयों में शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के कौशल विकास और रोजगारपरक क्षमताओं को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाओं का विस्तार विद्यार्थियों के भविष्य को मजबूत करने में सहायक होगा। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दौर में डिग्री के साथ कौशल का होना भी जरूरी है। युवाओं को तकनीकी एवं रोजगारपरक शिक्षा से जोड़कर उन्हें बदलते रोजगार बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाना चाहिए।

    Oplus_131074

    लोधी समाज की दानदात्री दुकलहीन बाई लोधी का सम्मान
    कार्यक्रम के दौरान लोधी समाज की दानदात्री दुकलहीन बाई लोधी का अतिथियों द्वारा शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। अतिथियों ने उनके योगदान का स्मरण करते हुए सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी सम्मान समारोह का स्वागत किया।इस अवसर पर चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, नगर अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, उपाध्यक्ष हिरामन कोसले,बीज विकास निगम के अध्यक्ष चन्द्रहास चंद्राकर पार्षदगण, एल्डरमेन,भाजपा आरंग मंडल के अध्यक्ष देवनाथ साहू, महामन्त्री द्वय अशोक चंद्राकर, राकेश सोनकर, पदाधिकारी,जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य गण, महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    B.N.S. की धारा 103(1) के तहत गिरफ्तार शिक्षक निलंबित

    September 23, 2026

    मंत्रालय के पास शासकीय बस बनी आग का गोला-30 से अधिक कर्मचारी बाल-बाल बचे

    September 23, 2026

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से आरंग विधानसभा के इस गाँव को मिली 70 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात

    September 23, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    दीक्षारम्भ समारोह-आरंग महाविद्यालय में 68 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण-उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री नहीं, हुनर, संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण भी-बृजमोहन अग्रवाल

    Vinod GuptaSeptember 24, 20261 Views

    दीक्षारम्भ समारोह-आरंग महाविद्यालय में 68 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण-उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.