B.N.S. की धारा 103(1) के तहत गिरफ्तार शिक्षक निलंबित
आरंग। जिला रायपुर के विकासखंड आरंग के अंतर्गत शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुम्हारी में पदस्थ कृषि शिक्षक चंद्रप्रकाश वर्मा को बनचरोदा हत्याकांड में संलिप्तता के चलते निलंबित कर दिया गया है।कार्यालय, संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आरोपी शिक्षक चंद्रप्रकाश वर्मा (पिता- कृष्ण कुमार वर्मा, उम्र 31 वर्ष, निवासी- वार्ड क्रमांक 51, गोपी किराना स्टोर्स गली, जोरा, थाना तेलीबांधा, रायपुर) को थाना आरंग के अपराध क्रमांक 443/2026, भारतीय न्याय संहिता (B.N.S.) की धारा 103(1) के प्रकरण में दिनांक 18.09.2026 को रात्रि 22:20 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था।इस गिरफ्तारी के मद्देनजर, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण, अपील) नियम 1966 के नियम-9 के उपनियम (2) (क) के तहत उन्हें 18 सितंबर 2026 से प्रभावशील मानते हुए निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, आरंग, जिला-रायपुर निर्धारित किया गया है, और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
विनोद गुप्ता-आरंग



