Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    दुर्ग के कुम्हारी में दर्दनाक हादसा: गैस ब्लास्ट और आग में डेढ़ साल की मासूम समेत 4 की मौत

    May 12, 2026

    पिता की हत्या का आरोपी पुत्र गिरफ्तार-भेजा गया जेल

    May 12, 2026

    बड़ी खबर-आरंग में यहाँ मिली 100 वर्ष पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपियां

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»CG Crime : कलयुगी बेटे ने पिता की धारदार हथियार से की हत्या, चरित्र संदेह बना वारदात की वजह…..
    छत्तीसगढ़

    CG Crime : कलयुगी बेटे ने पिता की धारदार हथियार से की हत्या, चरित्र संदेह बना वारदात की वजह…..

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsOctober 20, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे को अपने पिता और पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी बात को लेकर शनिवार रात दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर अपने पिता की हत्या कर दी।

    जानकारी के अनुसार, घटना मजदूर नगर सरोरा की है। मृतक की पहचान देवप्रसाद सेन (45 वर्ष) पिता नाथूराम सेन के रूप में हुई है। आरोपी का नाम दिनेश कुमार सेन है, जो मृतक का पुत्र है। शनिवार रात करीब 9 बजे पिता-पुत्र के बीच घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने घर में रखे धारदार हथियार से हमला कर अपने पिता की जान ले ली।

    बताया जा रहा है कि आरोपी ने दूसरी जाति की लड़की से शादी की थी। पिता द्वारा घर के खर्च और पैसे न देने की बात पर टोका-टाकी करने पर आरोपी गुस्से में आ गया और वारदात को अंजाम दे दिया। इसके अलावा आरोपी को अपनी पत्नी और पिता के चरित्र पर भी संदेह था, जो हत्या की एक और बड़ी वजह बना।

    घटना की जानकारी मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    दुर्ग के कुम्हारी में दर्दनाक हादसा: गैस ब्लास्ट और आग में डेढ़ साल की मासूम समेत 4 की मौत

    Rekhraaz SahuMay 12, 2026

    दुर्ग के कुम्हारी में दर्दनाक हादसा: गैस ब्लास्ट और आग में डेढ़ साल की मासूम…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.