Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    हजारों शिक्षकों ने टेट मुक्ति रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    August 26, 2026

    गणित शिक्षक की मांग को लेकर तामासिवनी स्कूल के छात्रो का धरना समाप्त-एक सप्ताह में समाधान के आश्वासन पर माने छात्र

    August 25, 2026

    नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों के बीच पहुंचे मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»CG – मैत्रीबाग में कम हुआ सफेद बाघों का कुनबा, 10 वर्षीय बाघिन जया की मौत, जानें किस वजह से गई जान..!!
    Blog

    CG – मैत्रीबाग में कम हुआ सफेद बाघों का कुनबा, 10 वर्षीय बाघिन जया की मौत, जानें किस वजह से गई जान..!!

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsDecember 2, 20252 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई स्थित मैत्रीबाग जू से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहां सफेद बाघों के कुनबे की महत्वपूर्ण सदस्य 10 वर्षीय सफेद बाघिन ‘जया’ अपने केज में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। सुबह की गश्त के दौरान जब जू प्रबंधन के कर्मचारियों ने जया को निष्क्रिय देखा, तो तत्काल इसकी सूचना वन विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघिन की मौत की पुष्टि की।

    बता दें कि डीएफओ की मौजूदगी में विशेषज्ञ टीम द्वारा जया का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद नियमों के तहत उसी दिन मैत्रीबाग परिसर के भीतर उसका अंतिम संस्कार भी किया गया।

    प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि जया की मौत पेट में हुए गंभीर इंफेक्शन की वजह से हो सकती है। हालांकि डीएफओ का कहना है कि अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।

    जानकारों के अनुसार सफेद बाघ सामान्य बाघों की तुलना में अधिक संवेदनशील होते हैं और मौसम परिवर्तन के दौरान उनकी खास देखभाल की आवश्यकता पड़ती है। पिछले दिनों बढ़ी ठंड को देखते हुए जू प्रशासन ने उनकी डाइट में बदलाव के साथ-साथ केज के आसपास अलाव जलाने जैसे उपाय भी किए थे।

    मैत्रीबाग को देश के प्रमुख सफेद बाघ संरक्षण केन्द्रों में गिना जाता है। 1990 में ओडिशा के नंदनकानन जू से सफेद बाघों की पहली जोड़ी यहां लाई गई थी, जिसके बाद वर्षों में उनका कुनबा बढ़कर 19 तक पहुंच गया था। यहां से सफेद बाघों को गुजरात, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्यप्रदेश और रायपुर तक भेजा गया है।

    करीब डेढ़ साल पहले रायपुर जंगल सफारी से लाई गई बाघिन जया, मैत्रीबाग के सफेद बाघ कुनबे की महत्वपूर्ण सदस्य थी। उसकी अचानक मौत से जू परिसर में उदासी का माहौल है। जया के निधन के बाद अब मैत्रीबाग में सफेद बाघों की संख्या घटकर 5 रह गई है।

    वन विभाग अब इस मामले की विस्तृत जांच कर रहा है, ताकि मौत के वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके और भविष्य में सफेद बाघों की सुरक्षा व स्वास्थ्य प्रबंधन को और मजबूत किया जा सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    हजारों शिक्षकों ने टेट मुक्ति रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    August 26, 2026

    गणित शिक्षक की मांग को लेकर तामासिवनी स्कूल के छात्रो का धरना समाप्त-एक सप्ताह में समाधान के आश्वासन पर माने छात्र

    August 25, 2026

    नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों के बीच पहुंचे मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं

    August 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    हजारों शिक्षकों ने टेट मुक्ति रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    Vinod GuptaAugust 26, 202654 Views

    हजारों शिक्षकों ने टेट मुक्ति रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन आरंग।छत्तीसगढ़ शिक्षक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.