Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हरिराम साहू का जरौद में ऐतिहासिक स्वागत-गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य रैली

    May 1, 2026

    मिशन उत्कर्ष की ‘ऊंची उड़ान’-आरंग के सरकारी स्कूलों ने रचा इतिहास

    May 1, 2026

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा लगेगा समाधान शिविर…..

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»CG : सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण प्रतिभाओं को सामने लाने का मंच : बृजमोहन अग्रवाल
    छत्तीसगढ़

    CG : सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण प्रतिभाओं को सामने लाने का मंच : बृजमोहन अग्रवाल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsNovember 19, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बलौदाबाज़ार-भाटापारा।सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें राष्ट्रीय मंच देने के लिए एक सशक्त पहल है। इस महोत्सव का उद्देश्य  युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है, साथ ही गाँव-गाँव के उभरते खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान करना है यह कहना है सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल का जो मंगलवार को बलौदा बाजार में विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

    समारोह में शामिल होने पहुंचे सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और मंत्री श्री टंक राम वर्मा को स्काउट्स एंड गाइड्स कैडेट्स ने सलामी दी और भव्य स्वागत किया। छत्तीसगढ़ महतारी पर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

    इस ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में बलौदा बाजार, अर्जुनी, चांपा तथा खजुरी ब्लॉक के 48 ग्राम पंचायतों के करीब एक हजार खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल हुए।

    उत्साह से भरे खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि खेलकूद न केवल शरीर को स्वस्थ बनाते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास को भी मज़बूत करते हैं।

    सांसद अग्रवाल ने कहा कि खेलों से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है और यही कारण है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘फिट इंडिया – स्वस्थ भारत’ की परिकल्पना को साकार करने हेतु देशभर में सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत की। इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में छुपी प्रतिभाओं को अवसर और मंच मिल रहा है जिससे वे अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

    उन्होंने कहा, “अब वह दौर बीत चुका है जब खेलों को समय की बर्बादी समझा जाता था। आज खेल न केवल करियर का एक मजबूत माध्यम बन चुके हैं बल्कि सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का जरिया भी हैं। खेलो-कूदोगे तो न केवल तंदुरुस्त रहोगे, बल्कि अपने उज्जवल भविष्य की राह भी खुद तय कर सकोगे।”

    श्री अग्रवाल ने बताया कि विकासखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के बाद जिला स्तरीय प्रतिस्पर्धाओं में 10,000 से अधिक खिलाड़ी जुटेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकार द्वारा सम्मान और शासकीय सेवाओं में अवसर प्रदान किया जा रहा है, जिससे युवाओं में खेलों के प्रति नया उत्साह उत्पन्न हुआ है।

    सांसद बृजमोहन ने कहां की 2030 में भारत में कॉमनवेल्थ और 2036 में ओलंपिक होने की संभावना है जिसमें कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों को भी शामिल किए जाने की संभावना है जिससे ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों के लिए अपार संभावनाएं पैदा होंगी।

    कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने भी कहा कि खेल का मैदान हमें जीवन के हर उतार-चढ़ाव से जूझना सिखाता है।

    इस अवसर पर जिले के पूर्व खिलाड़ियों का सम्मान कर विजयी प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

    अंत में सांसद अग्रवाल और अतिथियों ने खिलाड़ियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 21 सितम्बर से आरंभ हुए सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, कुश्ती, भारोत्तोलन, शतरंज, फुगड़ी, रस्साकस्सी, तैराकी, गेड़ी दौड़ सहित लगभग 13 खेल विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें करीब एक लाख खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन कराया है। अकेले सिमगा , भाटापारा, बलौदा बाजार ब्लॉक में ही करीब 35 हजार खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026

    वर्ष 2026 ‘महतारी गौरव वर्ष’ : मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण को समर्पित – मुख्यमंत्री साय

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हरिराम साहू का जरौद में ऐतिहासिक स्वागत-गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य रैली

    Vinod GuptaMay 1, 2026

    वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हरिराम साहू का जरौद में ऐतिहासिक स्वागत-गाजे-बाजे के साथ निकली…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.