Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार
    Blog

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 15, 2026510 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

    आरंग। आरंग थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या उसके प्रेमी ने चरित्र शंका के चलते की थी।पुलिस के अनुसार 13 जुलाई 2026 को पारागांव श्मशान घाट के पास महानदी तट पर रूकमणी सोनवानी का खून से लथपथ शव मिला था। मामले में आरंग थाना में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। घटनास्थल का एफएसएल टीम के साथ निरीक्षण किया गया तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग भेजा गया, जहां से चिकित्सकों ने शव को मेकाहारा रायपुर रेफर किया।जांच के दौरान मृतका के पुत्र सागर सोनवानी, भाई रोहित बंजारे तथा अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए। मृतका के पुत्र ने पुलिस को बताया कि उसकी मां का पिछले छह-सात वर्षों से ट्रक चालक सोनू सरदार के साथ प्रेम संबंध था। 12 जुलाई की रात करीब 9.30 बजे सोनू सरदार ने चरित्र शंका को लेकर रूकमणी सोनवानी से विवाद किया, गाली-गलौज और मारपीट करते हुए उसे तालाब पार से नदी की ओर ले गया। इसकी जानकारी मिलने पर वह पड़ोसी युवराज सेन के साथ मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक दोनों वहां से जा चुके थे।

    अगली सुबह पारागांव श्मशान घाट के पास महानदी किनारे रूकमणी सोनवानी का शव बरामद हुआ। शव पर जांघ, कुल्हे, हाथ और पैरों सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान मिले। पुलिस ने परिस्थितिजन्य साक्ष्यों, गवाहों के बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर पाया कि आरोपी ने धारदार वस्तु तथा हाथ-मुक्कों से हमला कर महिला की हत्या की।प्रथम दृष्टया हत्या का मामला पाए जाने पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी सोनू सरदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    Vinod GuptaAugust 17, 2026117 Views

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.