विकासखंड स्तरीय शालेय बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन-इतने खिलाड़ियो ने कराया पंजीयन…
आरंग।मोरध्वज खेल परिसर आरंग के क्रिकेट क्लब में विकासखंड स्तरीय शालेय बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में आरंग विकासखंड के विभिन्न स्कूलों से अंडर 14,17 और 19 वर्ग में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन करवाया। आरंग विकासखंड कि टीम में जगह बनाने के लिए सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.ट्रायल में चयनित खिलाड़ी जिला स्तर प्रतियोगिता में भाग लेंगे.कार्यक्रम के संयोजक मातृसदन सेजेस मंदिरहसौद व्यायाम शिक्षक ओंकेश्वर सोनवानी रहे.इस अवसर पर आरंग विकासखंड सहायक खेल अधिकारी अमित चंद्राकर, आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू, व्यायाम शिक्षक अमित बंजारे, प्रियल साहू,धनेश्वरी नारंग,जगदीश कुर्रे,दीपक कुमार,शशिकांत बांधे,खोमन निषाद,फारूक मोहम्मद, हंसराज जलक्षत्री,त्रिवेणी बगरिया,आरंग क्रिकेट क्लब प्रशिक्षक अश्वनी कुमार रात्रे और सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग




