ब्रेकिंग-आरंग में भारी बारिश के चलते विसर्जन झांकी स्थगित-समिति के सदस्यों और प्रशासन ने लिया निर्णय
आरंग।25 सितंबर 2026 क्षेत्र में हो रही लगातार भारी बारिश को देखते हुए आरंग में आज निकलने वाली विसर्जन झांकी को स्थगित करने का बड़ा निर्णय लिया गया है। आमजन की सुरक्षा और मौसम के खराब मिजाज को ध्यान में रखते हुए विभिन्न समितियों के सदस्यों ने थाने में एकत्रित होकर आपसी सहमति से यह फैसला लिया।निर्णय लेने के तुरंत बाद सभी समिति सदस्यों ने थाने पहुंचकर इसकी जानकारी थाना प्रभारी को दी और प्रशासन को स्थिति से अवगत कराया। इसके पश्चात अनुविभागीय अधिकारी (SDM) को भी इस पूरे निर्णय की सूचना दी गई, जिस पर एसडीएम ने भी अपनी पूरी सहमति प्रदान कर दी है। प्रशासन और समिति के आपसी तालमेल से लिए गए इस निर्णय से संभावित असुविधाओं और दुर्घटनाओं से बचाव हो सकेगा।
विनोद गुप्ता-आरंग

