Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    खल्लारी थाना क्षेत्र में सनसनी: रेत में दबी मिली युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

    June 22, 2026

    मानसून में देरी से आरंग क्षेत्र के किसान चिंतित-खेत अभी भी खाली

    June 22, 2026

    समर कैंप 2026-27 का हुआ समापन-इतने खिलाड़ियो ने सीखा खेल की बारीकियां…

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»BREAKING : CAF के जवान ने ससुराल पहुंचकर बरसाईं गोलियां, चाचा ससुर और साली की मौत
    छत्तीसगढ़

    BREAKING : CAF के जवान ने ससुराल पहुंचकर बरसाईं गोलियां, चाचा ससुर और साली की मौत

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsSeptember 10, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा।  जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान ने ससुराल में घुसकर चाचा ससुर और अपनी साली पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गोली चलने की घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। घटना हरदी बाजार थाना क्षेत्र के उमेंदी भांठा की है।

    जानकारी के अनुसार आरोपी जवान कोरबा जिले के बांगो बांध की सुरक्षा में तैनात था। आज सुबह ड्यूटी से सीधे ससुराल उमेंदी भांठा पहुंचा और अपनी राइफल से चाचा ससुर व उनकी बेटी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद ससुराल के अन्य लोग इधर उधर भागने लगे। गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। पुलिस भी सनसनीखेज वारदात की शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंची और राइफल लेकर भाग रहे आरोपी सीएएफ जवान को पकड़ा गया।

    बताया जा रहा है कि आरोपी जवान का कुछ सालों पहले ही पत्नी से तलाक हुआ था। इसके बाद से आरोपी के परिवार और महिला के परिवार के बीच विवाद चल रहा था। जवान तलाक की बात को लेकर काफी परेशान था। इसी वजह से उसने अपनी राइफल से ससुराल पहुंचकर फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस वारदात से पूरा परिवार दहशत में आ गया और चीख-पुकार मच गई।

    आरोपी गिरफ्तार

    गोली की आवाज से पूरे इलाके में दहशत और चीख-पुकार मच गई थी। वहीं, गोलीबारी में चाचा ससुर और उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    खल्लारी थाना क्षेत्र में सनसनी: रेत में दबी मिली युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

    Rekhraaz SahuJune 22, 2026545 Views

    खल्लारी थाना क्षेत्र में सनसनी: रेत में दबी मिली युवती की लाश, जांच में जुटी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.