Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बड़ी खबर-महानदी किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी-शरीर पर चोट के निशान-हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
    Blog

    बड़ी खबर-महानदी किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी-शरीर पर चोट के निशान-हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 13, 2026682 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बड़ी खबर-महानदी किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी-शरीर पर चोट के निशान-हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

    आरंग। आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम पारागांव में महानदी के किनारे एक महिला का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतिका के शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही आरंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर से फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।पुलिस के अनुसार मृतिका की पहचान ग्राम पारागांव निवासी रुक्मणी सोनवानी (36 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनके पति का पहले ही निधन हो चुका है। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर मिले चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारण और समय का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि मृतिका के परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि रुक्मणी को आखिरी बार किसके साथ देखा गया था तथा उसकी किसी से कोई रंजिश या विवाद तो नहीं था। मामले में मर्ग कायम कर हर पहलू से जांच की जा रही है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    Vinod GuptaAugust 17, 2026117 Views

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.