Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू-राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश

    July 17, 2026

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर होने का आरोप, जांच के घेरे में जनपद कार्यालय

    July 17, 2026

    इस व्याख्याता को साहित्य, समाज, नवाचारी गतिविधियों के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बड़ी खबर-गिरजा गैस एजेंसी के सील होने पर उपभोक्ताओं को नही होगी दिक्कत-इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड ने की ये वैकल्पिक व्यवस्था…
    Blog

    बड़ी खबर-गिरजा गैस एजेंसी के सील होने पर उपभोक्ताओं को नही होगी दिक्कत-इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड ने की ये वैकल्पिक व्यवस्था…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 9, 20261K Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बड़ी खबर-गिरजा गैस एजेंसी के सील होने पर उपभोक्ताओं को नही होगी दिक्कत-इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड ने की ये वैकल्पिक व्यवस्था…

    आरंग।इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा आरंग, जिला रायपुर में संचालित इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटरशिप, मेसर्स गिरिजा इंडेन, आरंग, जिला रायपुर को प्रशासनिक कारणों से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। इस कारण से मैसर्स गिरिजा इंडेन, दुर्गा विहार कॉलोनी, खरोरा रोड, आरंग द्वारा रीफ़ील आपूर्ति प्राप्त करने वाले समस्त सम्मानित इंडेन उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से सेवाएँ प्रदान करने के लिए इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा संचालित अन्य इंडेन वितरकों में उनके सर्विस एरिया के आधार पर स्थानांतरित कर दिया गया गया है। जिसका विवरण निम्नानुसार है –
    क्षेत्रवार स्थानांतरण विवरण
    ग्राम चपरिद, समोदा और महासमुंद के इंडेन उपभोक्ताओं को इंडेन वितरकः मैसर्स श्री साई श्याम इंडेन, महासमुंद के द्वारा रीफ़ील आपूर्ति की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर संबन्धित उपभोक्तागण निम्नलिखित फोन नंबर्स पर संपर्क कर सकते हैं।संपर्क नंबर: 9977011913, 7049646567
    उपरोक्त तीन ग्रामों के अलावा सभी अन्य ग्रामों के मैसर्स गिरिजा इंडेन, आरंग के उपभोक्ताओं को इंडेन वितरकः मैसर्स सत्कार इंडेन, नया रायपुर के द्वारा रीफ़ील आपूर्ति की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर संबन्धित उपभोक्तागण निम्नलिखित फोन नंबर्स पर संपर्क कर सकते हैं।संपर्क नंबर: 8319574978, 8103044766,।इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड ने उपरोक्त जानकारी एक विज्ञप्ति द्वारा उपलब्ध कराते हुए कहा कि उपरोक्त वैकल्पिक व्यवस्था में किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर हमारे मेसर्स गिरिजा इंडेन, आरंग के समस्त इंडेन उपभोक्ता आवश्यकता पड़ने पर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड, इंडेन मंडल कार्यालय, रायपुर के संबन्धित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।एलपीजी सेल्स अधिकारी: 0771-4313026
    एलपीजी ग्राहक सेवा अधिकारी, इंडेन मंडल कार्यालय, रायपुरः 0771-4313009
    उपरोक्त वितरकों द्वारा मैसर्स गिरिजा इंडेन आरंग के द्वारा पूर्व में आपूर्ति किए जा रहे सभी उपभोक्ताओं को पूर्व के समान खुदरा बिक्री मूल्य पर ही रीफिल की आपूर्ति की जाएगी। किसी प्रकार की असुविधा होने पर हमारे समस्त सम्मानित उपभोक्तागण ऊपर दिये गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा निलंबित वितरक मेसर्स गिरिजा इंडेन, आरंग, जिला रायपुर के सभी इंडेन उपभोक्ताओं को SMS के माध्यम से भी सूचित किया जा रहा है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड, इंडेन मंडल कार्यालय, रायपुर द्वारा उपरोक्त वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी जिला खाद्य नियंत्रक, रायपुर, एसडीएम, आरंग एवं कार्यालय कलेक्टर, जिला रायपुर को भी दी जा रही है। हम अपने सभी इंडेन उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हैं कि उन्हें उनके नए एलपीजी वितरकों से समय पर और निर्बाध एलपीजी रीफिल की आपूर्ति प्राप्त होती रहेगी ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू-राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश

    July 17, 2026

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर होने का आरोप, जांच के घेरे में जनपद कार्यालय

    July 17, 2026

    इस व्याख्याता को साहित्य, समाज, नवाचारी गतिविधियों के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026

    July 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू-राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश

    Vinod GuptaJuly 17, 20261 Views

    छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू-राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.