Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में भव्यता के साथ कल मनाया जाएगा श्री बलदेव जन्मोत्सव-भगवान रेवती-बलदाऊ जी को लगेगा छप्पन भोग

    September 15, 2026

    आरंग में गणेशोत्सव पर अनूठी पहल-श्री विघ्नहर्ता परिवार लगाया ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-10 दिनों तक निरंतर चलेंगा सेवा कार्य

    September 15, 2026

    साहू समाज भवन में 04 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य हेतु हुआ भूमिपूजन

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 15
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»साहू समाज भवन में 04 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य हेतु हुआ भूमिपूजन
    Blog

    साहू समाज भवन में 04 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य हेतु हुआ भूमिपूजन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 15, 2026113 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    साहू समाज भवन में 04 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य हेतु हुआ भूमिपूजन

    आरंग।ग्राम पंचायत नारा स्थित साहू समाज भवन में सोमवार को 4 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बाउंड्रीवॉल (आहता) निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधि-विधान के साथ किया गया।कार्य स्वीकृति प्रदान करने के लिए वतन अंगनाथ चन्द्राकर का सम्मान कर आभार व्यक्त किए,निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने से साहू समाज सहित ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनपद सदस्य प्रतिनिधि महेश साहू,सरपंच प्रतिनिधि रितेश जांगड़े,उपसरपंच द्रोण चन्द्राकर,प्रहलाद चन्द्राकर सहित जनप्रतिनिधियों,समाज के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।भूमिपूजन कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई।इसके बाद अतिथियों ने कुदाल चलाकर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।लंबे समय से परिसर में बाउंड्रीवॉल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।निर्माण पूरा होने के बाद परिसर को सुरक्षित और व्यवस्थित स्वरूप मिलने के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य वतन अंगनाथ चंद्राकर ने कहा कि गांव का विकास केवल सड़क,नाली और भवन निर्माण तक सीमित नहीं है।सामाजिक परिसरों का विकास भी गांव की जरूरत और सामाजिक एकजुटता का महत्वपूर्ण हिस्सा है।उन्होंने कहा कि साहू समाज परिसर में बनने वाला यह बाउंड्रीवॉल परिसर की सुरक्षा,स्वच्छता और व्यवस्थित उपयोग के लिए उपयोगी साबित होगा।उन्होंने कहा कि “हमारे गांवों की सबसे बड़ी ताकत आपसी भाईचारा,सामाजिक समरसता और एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ा होना है। विकास का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे,यही हमारी प्राथमिकता है।नारा में सामाजिक सुविधाओं के विस्तार के लिए जो भी जरूरी प्रयास होंगे,उसमें हरसंभव सहयोग किया जाएगा। ”ग्रामीणों ने बताया कि बाउंड्रीवॉल नहीं होने के कारण परिसर की सुरक्षा और साफ-सफाई बनाए रखने में परेशानी होती थी।अब 4 लाख रुपए की लागत से आहता निर्माण होने से यह समस्या दूर होने की उम्मीद है।निर्माण कार्य को लेकर समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया।भूमिपूजन के बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में भव्यता के साथ कल मनाया जाएगा श्री बलदेव जन्मोत्सव-भगवान रेवती-बलदाऊ जी को लगेगा छप्पन भोग

    September 15, 2026

    आरंग में गणेशोत्सव पर अनूठी पहल-श्री विघ्नहर्ता परिवार लगाया ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-10 दिनों तक निरंतर चलेंगा सेवा कार्य

    September 15, 2026

    मंत्री कार्यालय में विधि-विधान से विराजे भगवान श्री गणेश-की गई क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना

    September 14, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में भव्यता के साथ कल मनाया जाएगा श्री बलदेव जन्मोत्सव-भगवान रेवती-बलदाऊ जी को लगेगा छप्पन भोग

    Vinod GuptaSeptember 15, 20262 Views

    आरंग में भव्यता के साथ कल मनाया जाएगा श्री बलदेव जन्मोत्सव-भगवान रेवती-बलदाऊ जी को लगेगा…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.