मंत्री कार्यालय में विधि-विधान से विराजे भगवान श्री गणेश-की गई क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
आरंग।क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के आरंग स्थित कार्यालय में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर पूरी श्रद्धा, वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इस पावन अवसर पर संपूर्ण कार्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।स्थापना के दौरान आयोजित विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने विघ्नहर्ता से क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा गया कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश सभी के संकटों को दूर कर जीवन में खुशहाली लाएं। साथ ही, आरंग विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे और यहां आपसी सौहार्द बना रहे, यही मंगलकामना की गई।पूजा-अर्चना और आरती के पश्चात उपस्थित नागरिकों व कार्यकर्ताओं को प्रसाद का वितरण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित प्रहलाद मिश्रा, वरिष्ठ नेता कृष्णा कुमार भारद्वाज, महामंत्री अशोक चंद्राकर, रेवा साहू, खूबचंद साहू, सतीश मानु, त्रिलोक लोधी, देव कुमार, हुसैन गीतलहरे, सूर्यकांत चेलक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग



