Author: Khabar Chhattisgarh News
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे मां-बेटे की कार अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। यह घटना सिहावा थाना क्षेत्र के गट्टासिल्ली-सिहावा रोड स्थित दुधाव मोड़ के पास हुई। बेलरगांव निवासी त्रिलोक देवांगन का परिवार दुर्ग में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। समारोह से लौटते समय रात में उनकी क्रेटा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान प्रेमा देवांगन (पति त्रिलोक देवांगन) और…
सरगुजा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर सरगुजा जिले के 14 ग्राम पंचायत सचिवों का मई माह का वेतन रोक दिया गया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर की गई है। अग्रवाल ने 30 मई 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी जनपदों की समीक्षा बैठक ली थी। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, केंद्र व राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण और जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराना है। इस योजना के क्रियान्वयन…
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक टैंकर और कार की भीषण टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे, जो कार में सवार होकर एक शादी समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान मेघनगर थाना क्षेत्र के सजेली फाटक के पास कार की भिड़ंत ट्रक से हो गई। हादसे में कार के पखच्चे उड़ गए। मृतकों में 2 पुरुष, 3 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा देर रात दो बजे उस वक्त हुआ जब कार में सवार लोग गांव मानपुर से…
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर सामने आई है। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे 1999-2000 बैच के 55 निरीक्षकों को जल्द ही उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। यह पदोन्नति न केवल प्रशासनिक निर्णय है, बल्कि इन अधिकारियों की वर्षों की सेवा, समर्पण और अनुशासन का सम्मान भी है। राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 वर्षों से पदोन्नति की राह देख रहे निरीक्षकों को अब इसका लाभ मिलेगा। सरकार की मंशा है कि सभी विभागों में समय पर पदोन्नति हो और पारदर्शी प्रक्रिया…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश और प्री-मानसून गतिविधियों के चलते सब्जी बाजार में भारी उथल-पुथल मच गई है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश की प्रमुख सब्जी मंडियों में टमाटर की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। केवल 10 दिनों में टमाटर के दाम थोक में 100 रुपये प्रति कैरेट से बढ़कर 400 रुपये प्रति कैरेट तक पहुंच गए हैं, यानी करीब चार गुना की बढ़ोतरी हुई है। टमाटर की आवक लोकल बाड़ियों से बंद हो गई है, और अब टमाटर बैंगलोर से मंगाया जा रहा है। स्थानीय फसलें बारिश के कारण खराब हो चुकी हैं, जिससे बाजार में टमाटर की…
रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की 29वीं बैठक होगी. यह बैठक दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक चलेगी. माना जा रहा है कि इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रिपरिषद के साथ विभागीय समीक्षा बैठक में भी शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सीएम साय आज सुबह 11:30 बजे सिविल अपने निवास से रवााना होकर 11:55 बजे मंत्रालय, महानदी भवन पहुचेंगे. इसके बाद वे दोपहर 12:00 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक में भाग लेंगे. इसके बाद 3:30 बजे से 6:00 बजे तक मुख्यमंत्री साय लोक…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून की चाल सुस्त पड़ गई है। मानसून की समय से 16 दिन पहले प्री-मानसून गतिविधियां शुरू जरूर हुई थीं, लेकिन पिछले दो दिनों से बारिश की रफ्तार थमी हुई है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दी थी, पर अब यह नारायणपुर और कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इसके चलते राजधानी रायपुर समेत मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में अब तक बारिश शुरू नहीं हुई है। तेज गर्मी से जनजीवन प्रभावित बारिश नहीं होने के कारण पूरे प्रदेश में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। औसतन तापमान 4 डिग्री तक बढ़ चुका…
रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (रविवि) के सम्बद्ध शासकीय एवं अशासकीय कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश के लिए ओपन किया गया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल अचानक बंद कर दिया गया है। इस फैसले ने छात्रों, उनके अभिभावकों और कॉलेज प्रबंधन को असमंजस में डाल दिया है। उच्च शिक्षा विभाग ने पहले ही एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें 16 जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की बात कही गई है। लेकिन पोर्टल बंद होने से सरकारी और निजी कॉलेजों के हजारों छात्र असमंजस में हैं, वहीं निजी विश्वविद्यालयों को इसका सीधा लाभ मिलता नजर आ रहा…
IPL WINNER 2025: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। यह RCB का IPL में पहला खिताब है, जिससे फ्रेंचाइज़ी के 18 साल लंबे इंतज़ार का अंत हो गया। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190 रन बनाए। टीम की ओर से विराट कोहली ने 35 गेंदों में 43 रन की अहम पारी खेली। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह और काइल जैमिसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3…
Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग- 04 मई 2025 विक्रम संवत – 2082 कालयुक्तशक सम्वत – 1947 विश्वावसुज्येष्ठ- पूर्णिमान्तज्येष्ठ – अमान्त तिथिनवमी – 11:54 पी एम तक नक्षत्रउत्तराफाल्गुनी – 03:35 ए एम, जून 05 तक योगवज्र – 08:29 ए एम तक सूर्य और चंद्रमा का समयसूर्योदय – 06:00 ए एमसूर्यास्त – 07:14 पी एमचन्द्रोदय – 01:35 पी एमचन्द्रास्त – 01:53 ए एम, जून 05 शुभ कालअभिजीत मुहूर्त – कोई नहींबह्म मुहूर्त- 04:34 ए एम से 05:17 ए एमगोधूलि मुहूर्त- 07:12 पी एम से 07:34 पी एमअमृत काल- 07:36 पी एम से 09:23 पी एम अशुभ कालराहूकाल- 12:37 पी एम से 02:16 पी एमयम…
