Author: Khabar Chhattisgarh News

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मंगलवार को हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया, जिसमें कोर्ट परिसर में आईईडी लगाने और विस्फोट करने की बात कही गई थी। घटना के बाद हाईकोर्ट परिसर को खाली कराकर गहन जांच कराई गई, हालांकि किसी भी प्रकार का विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। समर वेकेशन के बाद कोर्ट में कामकाज शुरू, उसी दिन मिली धमकी जानकारी के अनुसार, समर वेकेशन के बाद सोमवार से हाईकोर्ट में नियमित कार्य शुरू हुआ था। जजों, वकीलों और…

Read More

रायपुर : नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे का अंतिम संस्कार सोमवार को महादेव घाट स्थित श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। शहीद को उनके सात वर्षीय बेटे सिद्धार्थ ने मुखाग्नि दी। इस दौरान घाट परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘अक्कू भैय्या जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा। अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब इससे पहले शहीद आकाश गिरपुंजे को माना स्थित चौथी वाहिनी परिसर में अंतिम सलामी दी गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव समेत कई जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ…

Read More

Audi A4 Signature Edition : Audi (ऑडी) ने भारत में अपनी लोकप्रिय सेडान A4 का नया स्पेशल वर्जन Signature Edition (सिग्नेचर एडिशन) लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Audi A4 Signature Edition (ऑडी ए4 सिग्नेचर एडिशन) की एक्स-शोरूम कीमत करीब 57 लाख रुपये रखी है। यह नया एडिशन मौजूदा A4 के ‘टेक्नोलॉजी’ वेरिएंट पर आधारित है। हालांकि इसमें कोई बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन इसके डिजाइन और एक्सेसरीज में कुछ खास अपडेट दिए गए हैं। जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग बनाते हैं। Audi A4 Signature Edition: इंजन पावर और स्पीड ऑडी ए4 सिग्नेचर एडिशन में वही…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री साय ने माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर पहुंचकर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। मुख्यमंत्री साय ने शहीद गिरपुंजे के शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं और उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद एएसपी आकाश…

Read More

रायपुर। बीते दिन कोंटा, सुकमा में नक्सली IED ब्लास्ट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपूंजे की अंतिम यात्रा रायपुर के कुशालपुर स्थित निवास से निकली। “जब तक सूरज चांद रहेगा, आकाश तेरा नाम रहेगा” के नारों के साथ कलेक्टर, निगम आयुक्त, सीईओ जिला पंचायत, अधिकारी, परिवारजन और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरा माहौल गमगीन और सम्मान से भरा रहा। शहीद आकाश राव का पार्थिव शरीर अंतिम सलामी के लिए माना के लिए रवाना हुआ है। बता दें की शहीद आकाश राव गिरिपुंजे रायपुर के रहने वाले थे और 2013 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी थे।…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में नया शैक्षणिक सत्र 16 जून 2025 से शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर स्कूल शिक्षा विभाग पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। विभाग ने राज्य के सभी कलेक्टरों, मिशन संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर ‘शाला प्रवेश उत्सव’ के सफल आयोजन के निर्देश दिए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 प्रभावी हो चुकी है। शासन का लक्ष्य है कि छात्र-छात्राओं को स्वच्छ, सुंदर और प्रेरक वातावरण में गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान की जाए। इसके लिए शाला प्रवेश उत्सव 16 जून से शाला, संकुल, ब्लॉक और जिला स्तर…

Read More

बालोद : जिले के दल्लीराजहरा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में झारखंड से आए दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह हादसा दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलवे लाइन पर सोमवार तड़के हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड से मजदूरी करने आए 11 युवक दल्लीराजहरा से पैदल चलते हुए कुसुमकसा की ओर जा रहे थे। देर रात थकान की वजह से इनमें से पांच युवक रेलवे ट्रैक पर बैठ गए और नींद में वहीं लेट गए। तड़के करीब 4 बजे एक ट्रेन के गुजरने पर चार युवक उसकी चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में दो मजदूरों की मौके…

Read More

रायपुर : प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि देखने को मिलेगी, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 15 जून के आसपास प्रदेशभर में व्यापक वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ 58 डिग्री पूर्व और 27 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, दक्षिण गंगेटिक पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा के ऊपर 1.5 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक एक ऊपरी…

Read More

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में संगठनात्मक चुनावों की सुगबुगाहट के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है. सोमवार को पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और फिर शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिले. इन बैठकों को संगठन चुनावों की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गृह मंत्री अमित शाह से मिले. हालांकि इस मुलाकात का कारण एक सरकारी कार्यक्रम में आमंत्रण बताया गया, लेकिन संगठन चुनावों के संदर्भ में इसे भी अहम माना जा रहा है. बीजेपी में इस…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने मंत्रालय कैडर के चार अनुभाग अधिकारियों (एसओ) के तबादले का आदेश जारी किया है। यह तबादले 9 जून 2025 को प्रभावी हुए हैं। इनमें से दो अधिकारी, जो बीते गुरुवार को ही पदोन्नत किए गए थे, भी शामिल हैं।

Read More