Author: Khabar Chhattisgarh News
WTC Final 2025: क्रिकेट में हर दिन रिकॉर्ड टूटते और बनते हैं. कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं जो सोचने पर मजबूर कर देते हैं. कुछ ऐसा ही WTC Final 2025 में 11 जून को हुआ है. आइए जानते हैं डिटेल में… WTC Final 2025: इस वक्त सबकी नजर लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर चल रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल पर बनी हुई है. इस खिताबी जंग में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें हैं. पहला दिन धमाकेदार रहा. कुल 14 विकेट गिरे हैं, जिनमें से 12 फास्ट बॉलर्स के निकाले. लॉर्ड्स के मैदान पर गेंदबाजों का ऐसा जलवा…
छत्तीसगढ़ में बनी पहली हिन्दी फिल्म जानकी-भाग 1 (Janki Chapter 1) अब विवादों में आ गई है. सेंसर बोर्ड ने फिलहाल इस फिल्म पर रोक लगा रखी है. बताया जा रहा है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म के टाइटल को लेकर सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया है. वहीं इसको लेकर फिल्म के प्रोड्यूसर मोहित साहू का कहना है कि वो अब रिवाइजिंग कमेटी में जाएंगे. अगर कमेटी नहीं मानी तो हाईकोट में जाएंगे. लेकिन जानकी नाम से ही फिल्म रिलीज करेंगे. बता दें कि सेंसर बोर्ड द्वारा अपनी फिल्म की रिलीज पर लगाए गए रोक के बाद प्रोड्यूसर मोहित…
केशकाल : गरीबों के हक का राशन देने की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर थी, वो अब मुर्गा और मोहब्बत की डिमांड करने लगे हैं! छत्तीसगढ़ के केशकाल विधानसभा क्षेत्र के ईरागाँव पंचायत से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने पंचायत व्यवस्था की गरिमा को बुरी तरह झकझोर दिया है। यहाँ पदस्थ रोजगार सहायक पर आरोप है कि उसने एक महिला से राशन कार्ड (Ration Card) बनवाने के एवज में पहले “मुर्गा” और फिर “मौका” मांग लिया। जब महिला ने साफ कहा कि मुर्गा नहीं है, तो साहब का जवाब था — “अब मुर्गा नहीं, तू ही चाहिए एक रात के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस एक बार फिर से सिर उठा रहा है। खासकर राजधानी रायपुर में इसके नए वैरियंट JN-1 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को रायपुर में कोरोना के 3 नए मामले सामने आए, जिससे राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। पूरे राज्य में इस समय कुल 45 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में अब तक कुल 75 पॉजिटिव केस मिलेस्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 22 दिनों में छत्तीसगढ़ में कुल 75 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 30 मरीज ठीक हो चुके हैं, 41 मरीज होम आइसोलेशन…
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के रिसाली नगर निगम में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। वार्ड क्रमांक 28 वीआईपी नगर से कांग्रेस की पार्षद और एमआईसी सदस्य डॉ. सीमा साहू ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने सांसद विजय बघेल के निवास पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक भी मौजूद रहे इससे पहले भी कांग्रेस के चार पार्षद पार्टी से असंतुष्ट होकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। सीमा साहू ने भी पार्टी और खासकर महापौर शशि सिन्हा के व्यवहार को…
सूरजपुर। जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां कलयुगी बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के कुंदा बस्ती का है। बता दें कि, वारदात को अंजाम देने से पहले पिता और पुत्र दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर क्या था। बेटे ने पीट-पीटकर बेरहमी से अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। यह…
रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर और कोरबा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय में ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ आयोजित अभियान कार्यक्रम में भी होंगे शामिल। इसके बाद सीएम साय दोपहर 1 बजे कोरबा रवाना होंगे। सीएम साय कोरबा में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 जून को कोरबा जिले के प्रवास के दौरान जिलेवासियों को लगभग 223 करोड़ 88 लाख 41 हजार से अधिक लागत की 66 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। सीएम साय विभिन्न विभागों के अंतर्गत किए जा रहे 66 विकास कार्यों का…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 18 जून को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जो नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आयोजित होगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम मुद्दों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है, जिनमें विधानसभा के मानसून सत्र की तिथियों का निर्धारण भी शामिल है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संभावित छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही कोंटा आईईडी ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाश गिरिपुंजे की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति के प्रस्ताव पर निर्णय लिया जा सकता है। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 जून के बाद दो…
रायपुर. समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का विकास ही दरअसल सच्चा विकास होता है। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने इस तथ्य को पूरी गहराई से समझा और वास्तविकता की धरातल में वो करके भी दिखा रहे हैं। राज्य में बस्तर जैसे पिछड़े और सुदूर क्षेत्रों में हो रहे विकास ने देश के अन्य राज्यों को भी चमत्कृत कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर क्षेत्र में जो चौतरफ़ा सुधार हो रहे हैं वो एक मिसाल बन रहा है। बस्तर में हो रहे इन सुधारों से वहाँ की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक स्थिति में बहुत सुधार आया…
राज्य के 447 शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की हुई पदस्थापना,अब शिक्षक विहीन नहीं रहा राज्य का कोई भी स्कूल रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और समावेशी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के बेहद सार्थक परिणाम सामने आए हैं। राज्य की कुल 453 शिक्षक विहीन शालाओं में से 447 स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। राज्य में 16 जून से शुरू हो रहे नए शिक्षा सत्र से इन स्कूलों में घंटी बजेगी, क्लास लगेगी और बच्चों के पढ़ाई के स्वर गुंजेंगे। शिक्षक…
