Author: Khabar Chhattisgarh News

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में केन्द्र सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर राज्य के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी का कार्य अनवरत रूप से जारी है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में संचालित 2739 खरीदी केन्द्रों के माध्यम से धान की खरीदी सुगमता पूर्वक की जा रही है। धान की खरीदी के लिए 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी, 2026 तक की अवधि निर्धारित की गई है राज्य के किसानों से सुगमता पूर्वक धान खरीदी के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है , वहीं …

Read More

HEALTH NEWS: सर्दियों में ठंड से बचने के लिए कई लोग रात में भी स्वेटर या बहुत गर्म कपड़े पहनकर सो जाते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक यह आदत सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है, क्योंकि इससे शरीर का तापमान जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है और नींद की प्राकृतिक प्रक्रिया बाधित होती है। डॉक्टर बताते हैं कि सोते समय शरीर खुद को ठंडा करता है ताकि गहरी और सुकूनभरी नींद आ सके, लेकिन स्वेटर पहनने से बेचैनी, बार-बार नींद टूटना, ज्यादा पसीना आना, डिहाइड्रेशन, त्वचा पर रैशेज, खुजली, घमौरियां और ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती…

Read More

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की नीलामी से ठीक पहले खिलाड़ियों की सूची में एक बार फिर बदलाव किया गया है। सोमवार को जारी अपडेट के अनुसार, फ्रेंचाइज़ियों के अनुरोध पर 19 अतिरिक्त खिलाड़ियों को नीलामी सूची में शामिल किया गया है। इसके साथ ही अब कुल खिलाड़ियों की संख्या बढ़कर 369 हो गई है। इस ताज़ा अपडेट में सबसे अहम नाम बंगाल के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन का है, जिन्हें पहली बार IPL 2026 नीलामी सूची में जगह मिली है। इससे पहले लीग ने नौ खिलाड़ियों को नीलामी पूल में जोड़ा था, जिनमें त्रिपुरा के ऑलराउंडर मानिसंकर मुरसिंह,…

Read More

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने लगभग 35 साल नक्सलवाद का दंश झेला। यह एक बड़ी चुनौती थी, पर राज्य सरकार की पुनर्वास नीति और नक्सल विरोधी अभियान में शामिल जवानों की प्रतिबद्धता से 11 दिसंबर 2025 को नक्सलवाद प्रदेश के नक्शे से पूरी तरह मिटा दिया गया। यह दिन प्रदेश में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश की धरती से नक्सलवाद को समूल खत्म करना हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। नक्सलवाद और लाल आतंक देश के…

Read More

वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के बीच सोने और चांदी की कीमतों में हाल के महीनों में तेज़ उछाल देखने को मिला है। सरकार ने संसद में बताया कि निवेशकों के सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ते रुझान के चलते कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है, जिसका सीधा असर इनके दामों पर पड़ा है। सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण सरकार ने स्पष्ट किया है कि हाल के महीनों में सोने और चांदी की कीमतों में आई तेज़ बढ़ोतरी के पीछे मुख्य कारण वैश्विक स्तर पर बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता है। इन परिस्थितियों में…

Read More

Aaj Ka Panchang 16 December 2025: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 16 दिसंबर, मंगलवार का दिन है। आज से पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। द्वादशी और मंगलवार का एक साथ होना धार्मिक दृष्टिकोण से बेहद ही शुभ माना जाता है। इस दिन यदि विधि-विधान से हनुमान जी का पूजन किया जाए तो जीवन में आ रहे सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस दिन के शुभ मुहूर्त और राहु काल के समय के बारे में जानें विस्तार सें। पंचांग के जरिए हम प्रत्येक दिन शुभ समय, राहु काल, योग, तिथि के बारे में जान सकते हैं। आज…

Read More

Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 16 दिसंबर को मंगलवार है। आइए जानते हैं 16 दिसंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का हाल। ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। चंद्रमा तुला राशि में। बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में। शुक्र और मंगल धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। आज सूर्य का गोचर हो रहा है, सूर्य आज धनु राशि में गोचर करेगें, इसे…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया ट्रेडर्स एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में देशभर में संचालित स्वदेशी संकल्प यात्रा के अंतर्गत 20 दिसंबर को दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने CAIT के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और स्वदेशी विचारधारा को मजबूती देने वाले ऐसे आयोजनों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि स्वदेशी संकल्प…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विजय दिवस (16 दिसंबर) के अवसर पर राष्ट्र के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विजय दिवस भारतीय सेना के शौर्य, साहस और अदम्य पराक्रम का गौरवपूर्ण प्रतीक है, जो देशवासियों के हृदय में गर्व और कृतज्ञता का भाव जाग्रत करता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने 1971 के ऐतिहासिक युद्ध का स्मरण करते हुए कहा कि हमारे वीर जवानों ने असाधारण साहस, त्याग और बलिदान का परिचय देकर देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा की। उनके पराक्रम से न केवल भारत की सैन्य शक्ति विश्व मंच पर…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर फिर चाकूबाजी का मामला सामने आया है। जहां पुरानी बस्ती थाना इलाके के पहाड़ी तालाब में कुछ युवकों के बीच चाकूबाजी हुई है। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वहीं पार्षद सरिता दुबे ने मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, किसी बात को लेकर कुछ युवकों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते एक युवक ने अपने पास रखे धारदार चाकू से हमला कर दिया। तलाब परिसर और सड़क पर खून के निशान हैं। सूत्रों ने बताया कि तालाब परिसर में एक युवक द्वारा बीयर…

Read More