Author: Khabar Chhattisgarh News
बलरामपुर। धान खरीदी कार्य में लापरवाही करने वाले 2 पटवारियों के खिलाफ बलरामपुर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर ने तहसील रामचंद्रपुर में पदस्थ पटवारी बंधन राम और तहसील रामानुजगंज में पदस्थ पटवारी विजय यादव को निलंबित कर दिया है। जारी आदेश में बताया गया है कि धान खरीदी वर्ष 2025–26 के दौरान संबंधित पटवारियों द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरती गई, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियमों के विपरीत है. इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए…
नारायणपुर। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके के कैंप कोड़नार में एक जवान ने खुद को गोली मार ली। घायल जवान का नाम विनगल कुमार जूरी बताया जा रहा। घायल जवान को अस्पताल ले जाया जा रहा है।
रायपुर 25 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती के अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटलजी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा। लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण, सुशासन की स्थापना और जनकल्याण के व्यापक दृष्टिकोण के कारण वे देशवासियों के हृदय में सदैव अमर रहेंगे। वे केवल महान राजनेता ही नहीं, बल्कि संवेदनशील कवि, दूरदर्शी राजनेता और करुणा से भरे जननायक थे, जिन्होंने राजनीति को जनसेवा का सशक्त माध्यम बनाया। मुख्यमंत्री साय ने…
दुर्ग : भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव (Bhilai MLA Devendra Yadav’s Satyagraha ends) ने भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के फैसलों के खिलाफ कर्मचारियों और अधिकारियों के अधिकारों की मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से चल रहे सत्याग्रह को आज समाप्त कर दिया। आज सत्याग्रह का पांचवां दिन था। बीते दिनों प्रबंधन की ओर से ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर विधायक ने साफ कहा था कि जब तक सेल प्रबंधन के डीआईसी से प्रत्यक्ष मुलाकात नहीं होगी, तब तक सत्याग्रह समाप्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद आज डीआईसी से करीब दो घंटे तक चली बैठक और चर्चा के बाद…
रायपुर: वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवागंन गुरूवार 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के मौके पर कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 2.42 करोड़ रु के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे. श्री देवांगन सवेरे11.00 बजे अटल परिसर कोरबा (अप्पू गार्डन के पास) आगमन एवं जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जयंती के अवसर पर मार्त्यापण कार्यकम एवं सुशासन सप्ताह समापन समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवागंन कोरबा नगर निगम के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 1.50…
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में ही मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम साय सुबह 10:45 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जानेंगे जहां वे सांसद खेल महोत्सव समापन समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:30 बजे फुंडहर चौक के अटल एक्सप्रेस-वे पहुंचेंगे। यहां सीएम साय 12: 30 बजे से 1: 30 बजे तक नव निर्मित 100 अटल परिसरों का लोकार्पण करेंगे और करीब 1:45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी की फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे।
रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 101वीं जयंती मनाई जा रही है। जिसे लेकर छत्तीसगढ़ छग BJP ने कार्यक्रम का आयोजन किया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोपहर 1:30 बजे कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वहीं इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही, अटल बिहारी वाजपेयी की जीवन आधारित प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया जाएगा।
रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि क्रिसमस का पर्व प्रेम, करुणा, त्याग और सेवा की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कामना की कि क्रिसमस का यह पावन पर्व प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, स्वास्थ्य, समृद्धि और शांति लेकर आए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सामूहिक प्रयासों से छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।
Aaj Ka Panchang 25 December 2025: आज 25 दिसंबर 2025, गुरुवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज के दिन धनिष्ठा नक्षत्र और वज्र योग का संयोग बन रहा है, जो कुछ कार्यों के लिए शुभ तो कुछ मामलों में सावधानी का संकेत देता है। चंद्रमा आज कुंभ राशि में गोचर करेंगे। यदि आप आज कोई महत्वपूर्ण कार्य, पूजा-पाठ, यात्रा या शुभ आयोजन करने की योजना बना रहे हैं, तो पंचांग के अनुसार शुभ-अशुभ समय जानना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आज का पंचांग – (Aaj Ka Panchang 25 December 2025)…
Aaj Ka Rashifal 25 December : आज का राशिफल: 25 दिसंबर 2025 : क्रिसमस के इस खास अवसर पर सितारों की चाल आपके जीवन में क्या नया बदलाव लाने वाली है? आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक समृद्धि और करियर में नई ऊंचाइयों को छूने वाला रहेगा, तो वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य और वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता होगी। मिथुन राशि वालों को पुराने संपर्कों का लाभ मिलेगा, जबकि तुला राशि वालों को अपनी एकाग्रता पर ध्यान देना होगा। आइए, विस्तार से जानते हैं मेष से लेकर मीन तक, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने…
