Author: Khabar Chhattisgarh News
भिलाई (दुर्ग)। भिलाई के रिसाली इलाके से ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) कर्मचारियों की चिंता बढ़ा दी है। फेसबुक पर लुभावने विज्ञापन के जरिए एक बुजुर्ग को निवेश का झांसा देकर ठगों ने उनकी जिंदगी भर की जमा-पूंजी पर हाथ साफ कर दिया। साइबर अपराधियों ने अब बुजुर्गों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपना सॉफ्ट टारगेट बनाना शुरू कर दिया है। भिलाई के रिसाली निवासी एक रिटायर्ड कर्मचारी निरंजन प्रसाद के साथ 37.50 लाख रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने फेसबुक पर निवेश का लालच देकर उन्हें अपने जाल में…
बिलासपुर। एक शिक्षक द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नियम विरुद्ध किए गए पदोन्नति को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश को निरस्त कर दिया है। हाई कोर्ट ने साफ कहा कि सेवा नियमों का अवहेलना कर किसी पात्र कर्मचारी को उसके वैधानिक अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता। हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को विभाग के समक्ष अभ्यावेदन पेश करने व राज्य सरकार को भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2008 के अनुसार तीन महीने के भीतर निर्णय लेने का आदेश दिया है। याचिकाकर्ता दिनेश कुमार राठौर अधिवक्ता जितेन्द्र…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड अब अपने असली रंग में आ गई है। प्रदेश के लोग जो अभी तक हल्की ठंड महसूस कर रहे थे, उनके लिए आने वाले दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों के भीतर राज्य के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आएगी। इसका सीधा मतलब यह है कि ठिठुरन और बढ़ने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं ने छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज बदल दिया है। आसमान साफ होने के कारण जमीन की…
रायपुर- छत्तीसगढ़ में सुशासन की दिशा में हो रहे परिवर्तन और प्रशासनिक संस्कृति के सुदृढ़ होते स्वरूप को रेखांकित करते हुए आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025–26 (Chief Minister Excellence Award 2025–26) की घोषणा की । यह पुरस्कार राज्य के विभिन्न जिलों और विभागों द्वारा लागू किए गए उन नवाचारों को सम्मानित करने हेतु दिए जाएंगे, जिन्होंने शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा स्थापित ये पुरस्कार इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि राज्य शासन सार्वजनिक प्रशासन के…
Aaj Ka Panchang 26 December 2025: पौष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। आज के दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ कुछ ज्योतिषीय उपायों को करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। शुक्रवार को लक्ष्मी पूजा के अलावा मां वैभव लक्ष्मी का व्रत और संतोषी मां की पूजा करने का विधान है। हालांकि, आज के दिन जहाँ अभिजीत मुहूर्त जैसे शुभ समय का साथ मिलेगा, वहीं भद्रा और राहुकाल जैसी अशुभ घड़ियाँ भी बाधा डाल सकती हैं। ऐसे में यदि आप आज कोई नया निवेश, खरीदारी या धार्मिक यात्रा की योजना…
Aaj ka Rashifal 26 December 2025: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। बुध वृश्चिक राशि में। सूर्य, शुक्र, मंगल धनु राशि में। चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। मेष राशि- मन परेशान रहेगा। यात्रा में थोड़ा कष्ट संभव है। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। भ्रामक सी कुछ भी सूचना मिल सकती है। प्रेम, संतान मध्यम। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़। व्यापार थोड़ा सा मध्यम। कुल मिलाकर एक मध्यम समय या मन को खराब करने वाला समय प्रतीत होगा, लेकिन ऐसा कुछ नेगेटिविटी दिख नहीं रही है। नेगेटिविटी बनी रहेगी लेकिन इसका असर वाकई…
जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) गणेश उईके समेत 6 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी नक्सलियों के शवों के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल इलाके में ऑपरेशन जारी है। 7 राज्यों की पुलिस को थी तलाश मारे गए नक्सलियों में कुछ छत्तीसगढ़ से जुड़े नक्सली भी बताए जा रहे हैं। सबसे बड़ा नाम गणेश उईके का है, जिस पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा का इनाम घोषित था। वह तेलंगाना के नलगोंडा जिले का रहने वाला था…
रायपुर. सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का समापन समारोह आज पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय खेल एवं युवा कार्य मंत्री मनसुख मांडविया तथा देशभर के सांसद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और समापन समारोह को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। ऑडिटोरियम में उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री के प्रेरक उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन की शुरुआत सुशासन दिवस की शुभकामनाओं के साथ करते हुए भारत…
मुंबई | Review: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अगर आप हल्की-फुल्की लेकिन भावनात्मक लव स्टोरी देखने का मन बना रहे हैं तो यह फिल्म आपको निराश नहीं करेगी, हालांकि यह कोई यादगार क्लासिक नहीं बनती; ट्रेलर से ज्यादा उम्मीदें नहीं जगी थीं, लेकिन फिल्म धीरे-धीरे अपनी पकड़ बनाती है—कार्तिक यहां फिर बॉय-नेक्स्ट-डोर, ज्यादा बोलने वाले रेहान उर्फ रे बने हैं और पहले 20 मिनट में वही पुराना कार्तिक वाला अंदाज दिखता है, वहीं अनन्या पांडे राइटर रूमी के किरदार…
तिल्दा-नेवरा। अंचलवासियों को विधायक व मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा एक और नई सौगात मिली है। तिल्दा के वार्ड क्रमांक 22 में लगभग 5 करोड़ की लागत से विशाल सभागार का निर्माण होगा। इस विकास कार्य से 500 से अधिक लोगों की सुव्यवस्थित बैठक की व्यवस्था होगी। विदित हो कि मंत्री टंकराम वर्मा ने अंचलवासियों की मांग को गंभीरता लिया। उन्होंने ऑडिटोरियम की जरूरत को प्राथमिकता देते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री व उपमुख्यमंत्री अरूण साव के समक्ष तिल्दा-नेवरा आगमन पर मांग रखी थी। इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा तुरंत घोषणा की गई थी। इसकी प्रशासनिक स्वीकृति हो गई है। इससे…
