Author: Rekhraaz Sahu
मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना का शुभारंभ बेलसोंडा में जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर द्वारा जनपद पंचायत महासमुंद के जनपद क्षेत्र बेलसोंडा में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम चावल उत्सव का बेलसोंडा शासकीय राशन दुकान में किया गया, जिसमें राज्य सरकार द्वारा 3 माह का चावल जून माह में ही वितरित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष हुलसी जितेंद्र चंद्राकर शामिल होकर हितग्राहियों को चावल वितरण कर शुभारंभ किया । यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, इस पहल से लोगों को जून, जुलाई और अगस्त के लिए चावल की आपूर्ति…
वार्ड क्रमांक 29 स्थित शास्त्री चौक के सार्वजनिक राशन वितरण केंद्र में चावल उत्सव का हुआ शुभारंभ। महासमुंद – वार्ड क्र. 29 स्थित शास्त्री चौक मे सार्वजनिक वितरण केन्द्र मे चावल उत्सव का शुभारंभ आज शनिवार को दोपहर 12:00 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, न.पा. उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिक्का, वाई क्र. 29 पाषर्द एवं महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष श्रीमती शुुभ्रा मनीष शर्मा, पूर्व पार्षद मनीष शर्मा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुधा साहू , पार्षद पियुष साहू, भाजपा नेता अमृत चोपड़ा, श्रीमती मधु यादव, सुनीता देवांगन, कुशल साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर…
बेलसोंडा रेलवे फाटक के पास दर्दनाक सड़क हादसा, रेत से भारी हाईवा ने ले ली एक युवक जान, गंभीर रूप से घायल युवती को पहुंचाया गया जिला हॉस्पिटल महासमुंद – नेशनल हाईवे 353 बेलसोंडा रेलवे फाटक के पास आज शनिवार को लगभग शाम 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक युवक की जान ले ली। थाना प्रभारी सिटी कोतवाली महासमुंद में आज जानकारी देते हुए बताया कि हाईवा और मोटरसाइकिल दोनों नदी मोड घोड़ारी की तरफ से आ रहा था। अचानक से मोटरसाइकिल हाईवा के नीचे आ गया। जिसमें युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो…
महासमुंद के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी निधीश कुमार कोष्टी निलंबित,लापरवाही और अनियमितता के मामले में शासन ने की कार्रवाई रायपुर, 06 जून 2025/ छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय कार्य में अनियमितता, तय दर से अधिक मूल्य पर मदिरा विक्रय, स्टॉक में गंभीर कमी और बिक्री राशि में लाखों रुपये की गड़बड़ी के मद्देनज़र महासमुंद जिले के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री निधीश कुमार कोष्टी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत की गई है। निलंबन अवधि में श्री कोष्टी का मुख्यालय आबकारी आयुक्त कार्यालय, नवा…
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर हुई कार्रवाई, 59 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस किया गया निरस्त यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर बलरामपुर यातायात एवं परिवहन विभाग के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी कार्रवाई किया है। कार्रवाई के दौरान 59 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस को भी निरस्त कर दिया गया है। सड़क दुर्घटना में नियंत्रण करने के उद्देश्य से यहां अभियान चलाया गया है वहीं केंद्रीय मोटरयान अधिनियम के तहत ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने को लेकर अब संयुक्त टीम के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। वही यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के द्वारा नियम तोड़ो…
आईचर वाहन में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 02 अन्तर्राज्जीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में,आरोपीयों के कब्जे से 02 क्विंटल 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, कीमती 36,00,000 रूपये जब्त Anti Narcoties Task Force सिंघोडा की टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन ,सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही, स्त्रोत के बारे मे विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। कि थाना सिंघोडा क्षेत्र में दिनांक 05.06.2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि एक लाल कलर के आईचर वाहन क्रमांक CG 04 PE 9434 में…
खल्लारी में कॉलेज खुलवाने पोस्ट कार्ड महाअभियान का आयोजन, प्रदेश के मुख्यमंत्री को खल्लारी उपसरपंच तारेश साहू के नेतृत्व में भेजा गया। दैवीय माता तीर्थ स्थल खल्लारी में महाविद्यालय खोलने की मांग को लेकर चलाए जा रहे पोस्ट कार्ड अभियान का भव्य कार्यक्रम आयोजित कर पोस्ट कार्ड संकलन किया गया। संकलित पोस्ट कार्डों को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किया गया। उक्त अभियान के नेतृत्व कर्ता खल्लारी के उप सरपंच तारेश साहू थे। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम पोस्ट कार्ड अभियान से क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों के हजारों ग्रामीणों को जोड़ा तथा लगभग 2300 पोस्ट कार्ड लेखन…
ग्राम विकास समिति के सचिव बने रामेश्वर साहू गौरव ग्राम भोरिंग में ग्राम विकास समिति का गठन किया गया। जिसमें रामेश्वर साहू को ग्राम विकास समिति के सचिव बनाए गए इस अवसर पर ग्राम की मुखिया श्रीमती लीला लोकेश्वर साहू सरपंच श्रीमान भेखराम साहू उपसरपंच एवं ग्राम पटेल श्रीमान डॉक्टर तुलसीराम साहू और ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष श्रीमान जय राम साहू जी महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती लकेश्वरी गिलहरे उपाध्यक्ष श्री चंद्रकांत साहू जी कोषाध्यक्ष श्रीमती नीतू साहू जी सहसचिव श्रीमान श्री आश्रित राम साहू तथा पंचायत की सभी पंचगण उपस्थित थे।
कोमाखान पुलिस ने टेमरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 01 अन्तर्राज्जीय तस्कर को किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 26 किलो ग्राम गांजा कीमती 3,90,000 रूपये एवं 01 नग स्वीफ्ट डीजायर कार को किया जब्त। थाना कोमाखान क्षेत्र में टेमरी नाका में चेकिंग दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्ध वाहन स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 13 TA 3964 को रोकने का प्रयास किया गया किंतु कार सवार के द्वारा स्टॉपर को ठोकर मारकर भागने लगा जिसका पीछा कर कोमाखान चौखड़ी के पास रोका गया, कार में सवार अज्ञात व्यक्ति कार से उतर कर जंगल की तरफ…
बिरकोनी में एक ही रात को तीन लोगों की मोबाइल हुआ चोरी,तीनों लोग कोतवाली में पहुंचकर किया शिकायत महासमुंद कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार-मंगलवार के दरमियानी रात ग्राम बिरकोनी के तीन लोगों के घर से ही मोबाइल चोरी हो गया,तीनों लोग आज महासमुंद कोतवाली पहुंचकर थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपा है। बिरकोनी निवासी मीणा चंद्राकर पति रामाधार चंद्राकर, लक्की चंद्राकर पिता रामाधार चंद्राकर और भोलाराम निषाद के घर से किसी अज्ञात ने मोबाइल को चोरी कर लिया है।भोलाराम निषाद के यहां से रेडमी नोट 3, लक्की चंद्राकर के यहां…
