Author: Vinod Gupta
विधायक कार्यलय में लगा जनदर्शन-विधायक गुरु खुशवंत नागरिको से हुए रूबरू…. आरंग। क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने बुधवार को आरंग के अपने विधायक कार्यालय में अपना पहला जनदर्शन लगा कर अपने आरंग विधानसभा के नागरिको से रूबरु हुए। जनदर्शन में आरंग समोदा तथा मंदिरहसौद मंडल के नागरिक गण विधायक के पास पहुच अपनी समस्याओ से अवगत कराया ।प्राप्त लगभग 40 आवेदनों में से कुछ समस्यायों के त्वरित निपटारा किया गया तथा कुछ आवेदनों को तत्काल निराकरण हेतु सम्बंधित विभाग में अग्रेषित किया गया है। जन दर्शन में विधायक के साथ बीजेपी आरंग मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तंबोली, समोदा मंडल…
आरंग में फैंसी व्यापारी संघ का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष… आरंग। आरंग नगर में फैंसी व्यापारी संघ का गठन किया गया तथा संघ से संचालन हेतु सर्वसम्मति से पदाधिकारियो का चयन किया गया। नगर के सभी फैंसी व्यपारियो की एक बैठक आहूत की गई जिसमें अध्यक्ष पद का दायित्व गोपाल तिवारी को सौपा गया। सुदीप गुप्ता को सर्वसम्मति से सचिव तथा आर्यन गुप्ता को मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है। बैठक में संतोष गुप्ता, नेतराम साहू, राकेश नामदेव, संजय देवांगन, विजय कुमार, संतोष कुमार, सईद रजा , ओम प्रकाश देवांगन, मनोज साहू, कोमल लोधी, अनिल नामदेव, तथा रूपेश नामदेव…
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आरंग में हुआ इतने जोड़ो का विवाह-शुभकामनाये देने पहुचे विधायक गुरु खुशवंत… आरंग। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा आरंग विधानसभा अंतर्गत 66 जोड़ों का सामूहिक आदर्श विभाग स्थानीय डॉ भीमराव अंबेडकर मांगलिक भवन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने सभी वैवाहिक जोड़ों को मंगलमय वैवाहिक जीवन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा विवाह के आयोजन में जुड़े महिला एवम् बाल विकास परियोजना आरंग और मंदिरहसौद के अधिकारी और कर्मचारीयो को पूरी जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए बधाई दी। इस अवसर…
परिषद की सामान्य सभा की बैठक आहुत करने की मांग-इन्होंने लिखा CMO को पत्र… आरंग।नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा की बैठक आहुत करने के संदर्भ में पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष राजेश साहू ने CMO होरी सिंह ठाकुर को एक पत्र लिख कर बैठक बुलाने की मांग की है। उन्होंने खबर छत्तीसगढ़ को जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा की बैठक विगत 05 महीनो से आहुत नही हुई है। बैठक नही होने के कारण नागरिको के राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृध्दा पेंशन, विधवा पेंशन, नामांतरण एवं जनहित से संबंधित कार्य लंबित है। जिससे आम नागरिको एवं…
शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम-उपमुख्यमंत्री और विधायक ने सुना प्रधानमंत्री का उदबोधन… आरंग।आरंग विधानसभा क्षेत्र के मंदिरहसौद में आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा महिला स्व-सहायता समुह सशक्तिकरण “शक्ति वंदन अभियान” कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना।आपको बता दे 09 जनवरी को भाजपा ने देशभर में ‘नारीशक्ति वंदन अभियान’ शुरू किया था, इस दौरान देश भर में लाखों स्वयं सहायता समूहों से संवाद भी किया था। प्रधानमंत्री मोदी के उद्बोधन के बाद क्षेत्र के प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि हमारे…
रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन से की इन्होंने मुलाकात-दी बधाई एवं शुभकामनाये…. आरंग। रायपुर लोकसभा से बृजमोहन अग्रवाल को प्रत्याशी बनाये जाने से उत्साहित शिवसैनिको ने उनसे सौजन्य भेट कर अपना समर्थन व्यक्त किया।शिवसेना जिला महासचिव राकेश शर्मा ने नेतृत्व में आरंग विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी ग्राम अध्यक्ष ने बृजमोहन अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें बधाई दी । मुलाकात करने पहुंचे सभी शिव सैनिको ने उनके माता स्व.पिस्ता देवी अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने चर्चा करते हुए कहा कि आने वाला चुनाव में सभी कड़ी मेहनत के लिए अभी से कमर कस ले।…
बड़ी खबर-महतारी वंदन योजना के तहत राशि वितरण फिलहाल स्थगित-फिर से तय होगी नई तारीख रायपुर। कल यानी 07 मार्च को महतारी वंदन योजना के तहत अपने खातों में 1000 रुपये ट्रांसफर का इंतज़ार कर रही प्रदेश की महतारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। महिला बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया हैं कि कल यानी 07 मार्च को महतारी वंदन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर नहीं की जाएगी। बताया गया हैं कि इसके लिए नई तारीख फिर से तय की जाएगी।कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय नहीं मिल पाने के कारण…
बड़ी खबर-चेटीचंड महोत्सव पर शासकीय अवकाश-मुख्यमंत्री ने की घोषणा रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार करेंगे। मुख्यमंत्री आज शाम यहां राजधानी रायपुर के श्री अटल बिहारी बाजपेयी ऑडिटोरियम मेडिकल कॉलेज में चेटीचंड महोत्सव समिति, रायपुर और संपूर्ण सिंधी समाज, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने चेट्रीचंड्र महोत्सव पर शासकीय अवकाश की घोषणा की ।अभिनंदन समारोह में प्रदेश भर से आए सिंधी समाज के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के…
बैठक सम्पन्न-उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम सहित कई विषयों पर हुई चर्चा… आरंग। आज मंगलवार को बीआरसीसी शैक्षिक हाल में विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरंग निहाली प्रसाद कुर्रे ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए समस्त संकुल समन्वयकों की बैठक ली। लोकसभा निर्वाचन पोर्टल में ऑनलाइन जानकारी अपडेट करने हेतु एवं न्योता भोज के संबंध में निर्धारित प्रपत्र में जानकारी भेजना तथा मध्यान भोजन में लाभान्वित बच्चों की पोर्टल में नियमित ऑनलाइन एंट्री करना, 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा एवं स्थानीय परीक्षा पर चर्चा, किचन गार्डन विकसित करने संबंधी एवं अन्य विषयों पर अपना फोकस किया । इस अवसर…
बड़ी खबर-परिचर्चा एवं संवाद कार्यक्रम कल 06 मार्च को-प्रधानमंत्री मोदी करेंगे हितग्राहियों से संवाद… आरंग। राज्य सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों के साथ कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिचर्चा एवं संवाद करेंगे।नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका कार्यालय परिसर आरंग में कल 06 मार्च बुधवार को समय प्रातः 9.00 बजे इस परिचर्चा एवं संवाद कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है।जिसमे आरंग पालिका क्षेत्र के हितग्राही भी शामिल होंगे।आरंग के हितग्राहीयो से भी प्रधानमंत्री चर्चा कर सकते है।पालिका प्रशासन द्वारा हितग्राहियो के अलावा जन…
