Author: Vinod Gupta
वार्ड के एक और आँगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग-परियोजना अधिकारी को इन्होंने सौपा ज्ञापन….. आरंग। वार्ड क्र 03 में एक और आँगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग को लेकर परियोजना अधिकारी ऋषि बंजारे को वार्ड क्र 03 के पार्षद नरेंद्र लोधी तथा वार्ड के महिलाओं ने ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आँगनबाड़ी रोड के उस पार होने के कारण ठाकुरदीया पारा की महिलाएं और बच्चे नही जा पाते।उन्होंने बताया कि वार्ड क्र 30 प्रतिशत शिशुवती तथा 05 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं रहती है। ऐसे में वार्ड क्र 03 में एक और आँगनबाड़ी केंद्र खोला जाना आवश्यक है।विनोद गुप्ता-आरंग
भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष से नगर पालिका अध्यक्ष ने की आत्मीय मुलाकात-दी शुभकामनाये… आरंग।कुशल संगठनकर्ता एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामप्रताप सिंह को छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर नगर पालिका आरंग के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने उनसे आत्मीय मुलाकात कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रायपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष श्याम नारंग, अशोक बजाज, अनिल अग्रवाल सहित वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।विनोद गुप्ता-आरंग
ओपन बोर्ड परीक्षा केंद्र का हुआ आकस्मिक निरीक्षण आरंग।आज अरून्धती देवी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया,जिसमे ओपन बोर्ड के निरीक्षण दल सहायक श्रीमती ममता सिंह अपनी टीम के साथ शामिल थे। ज्ञातव्य हो अरून्धती देवी हिंदी माध्यम स्कूल आरंग ओपन बोर्ड का परीक्षा केंद्र बना है,जिसमे दसवी -बारहवी के सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे है। उक्त निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र क्रमांक 0403 , अरुन्धति देवी उत्कृष्ट स्कूल के केंद्राध्यक्ष श्याम सुंदर देवांगन एवं प्राचार्य हरीश कुमार शर्मा उपस्थित थे ! सहायक केंद्र अध्यक्ष लोकेश्वर साहू, प्रदीप मॉर्टिन, कमलेश साहू,ऑब्जर्वर श्री सूर्यकांत बेलगहे…
समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान-बालिका शिक्षा प्रोत्साहन ट्रॉफी से इन्हें किया गया सम्मानित आरंग।छत्तीसगढ़ सोनकर समाज द्वारा समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा कुमारी खुशबू सोनकर पिता मदन सोनकर को छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के महाधिवेशन 2025 में बालिका शिक्षा प्रोत्साहन के रूप में ट्रॉफी, मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।स्वर्गीय रतनु सोनकर की स्मृति मे अजय सोनकर द्वारा वाणिज्य संकाय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर कुमारी खुशबू सोनकर पिता मदन सोनकर को ट्रॉफी प्रदान की गई। चि. रामेश्वर सोनकर पिता मोहित सोनकर को कला संकाय में…
बड़ी खबर-छग चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष बनने पर ध्रुव मिर्धा को देर रात बधाई देने पहुचे नपा अध्यक्ष संदीप जैन-खूब फूटे फटाके आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग के सबसे वरिष्ठ पार्षद ध्रुव कुमार मिर्धा को छग चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष बनाये जाने की खबर से स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं ने देर रात फटाके फोड़ कर खुशियां मनाई। नगर पालिका आरंग के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन और बीजेपी कार्यकर्त्ता रात में ही ध्रुव कुमार मिर्धा के घर पहुच कर बधाई और शुभकामनाये दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर खूबचंद साहू,सुशील जलक्षत्री,,मानु जलक्षत्री, खूबचंद साहू, कबीर…
बड़ी खबर-नगर पालिका आरंग में प्रेसिडेंट इन कौंसिल का हुआ गठन-देखिये किसे मिला कौन सा विभाग आरंग। नगर पालिका आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने नगर पालिका परिषद आरंग छ.ग. नगर पालिका अधिनियम 1961 धारा 70 के अधीन वैष्ठित शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए प्रेसिडेंट इन कौंसिल के गठन करते हुए निर्वाचित पार्षदों को सदस्य मनोनीत कर सूची जारी किया है जो इस प्रकार है। 01.पुष्कर साहू-विधि तथा सामान्य प्रशासन विभाग02.श्रीमती सेवती तोषण साहू-आवास, पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग,03.नरेंद्र लोधी-जल कार्य विभाग04.हिरामन कोसले-खाद्य नागरिक आपूर्ति,पुनर्वास एवं नियोजन05.श्रीमती सुनीता धुरंधर-राजस्व एवं बाजार06.चित्ररेखा विक्रम परमार-शिक्षा,महिला बाल कल्याण विभाग 07.श्रीमती भानमती…
ब्रेकिंग-बहुप्रतीक्षित निगम / मण्डल/आयोग में नियुक्ति सूची जारी-आरंग से इन्हें बनाया गया इस बोर्ड का अध्यक्ष… आरंग।राज्य शासन द्वारा बहुप्रतीक्षित निगम / मण्डल/आयोग में नियुक्ति कर दी है।जारी सूची में आरंग नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ पार्षद ध्रुव कुमार मिर्धा को छ.ग. चर्म शिल्पकार बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।आपको बता दे की ध्रुव कुमार मिर्धा नगर पालिका परिषद के वर्तमान में पार्षद है तथा पहले भी 05 बार पार्षद तथा नगर पालिका आरंग के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके है।विनोद गुप्ता-आरंग
शासकीय उचित मूल्य दुकान खोलने की माँग-विधायक गुरु खुशवंत को सौपा ज्ञापन… आरंग। जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 के जनपद सदस्य अमर राजेंद्र मांडले ने क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं को लेकर आज उपाध्यक्ष अनु. जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन विधायक गुरु खुशवंत साहेब से की मुलाकात कर ज्ञापन सौपा है। ज्ञात हो की जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत मालीडीह के आश्रित ग्राम करहीडीह के ग्रामीणों को लम्बे समय से राशन लेने दिक्कतो का सामना करते हुए 6 किलो मीटर दूर गाँव जाना पड़ता है एक पंचायत होने के कारण लोगों को मालीडीह जाना पड़ता है और समय का आभाव एवं…
पीएमश्री उत्कृष्ट विद्यालय में एसएमडीसी बैठक सम्पन्न-इन मुद्दों पर हुई चर्चा आरंग। आज पीएमश्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में एसएमडीसी की बैठक सम्पन्न हुई। एसएमडीसी अध्यक्ष खिलेश धुरन्धर की अध्यक्षता में यह बैठक सम्पन्न हुई,जिसमें विद्यालय हित से जुड़े कई मुद्दों पर बात हुई।एसएमडीसी सदस्य अनुपनाथ योगी,अजय सोंधिया,ओमप्रकाश मिर्धा, शब्बीर चौहान,रोहिणी साहू, शंकर लाल जलक्षत्री,महेंद्र सिंह ठाकुर आदि सदस्यों ने इस बैठक में अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए एवं विद्यालय विकास के लिए अपना कृत संकल्प जाहिर किया।प्राचार्य हरीश शर्मा ने बताया कि मीटिंग के दौरान विद्यार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण,सत्र 2025-26 में नए एडमिशन,एस ए 2 की परीक्षा एवं रिजल्ट…
नव वर्ष की ऐतिहासिक शोभा यात्रा ने रचा इतिहास-अघोरी नृत्य के साथ माँ दुर्गा के चैतन्य रूपी जीवांत झांकी रहा आकर्षण का केंद्र…. आरंग। चैत्र नवरात्र के साथ ही से हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2082 भी शुरू हो गया है। शहर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सर्व हिन्दू समाज के द्वारा 01 अप्रेल 2025 को हिन्दु नव वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष विक्रम संवत 2082 हिन्दू नववर्ष भव्य एवं ऐतिहासिक शोभा यात्रा के साथ भक्तिमय वातावरण मनाया गया। हिन्दू नववर्ष शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला, पुरूष एवं युवाओ सहित धर्म प्रेमी, नगरवासी भक्तगण झूमते हुए नजर आए,…
