Author: Vinod Gupta
05 जुलाई को ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग की बैठक-पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया रहेंगे उपस्थित आरंग। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग की मासिक बैठक 05 जुलाई 2025 शनिवार को दोपहर 01 बजे से राजीव भवन आरंग में आहुत की गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल सिंह साहू उक्त जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में 07 जुलाई को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मुख्य अतिथि में होने वाली आम सभा किसान, जवान, संविधान के संबंध में चर्चा की जाएगी।उक्त बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी, ब्लाक…
तहसीलदार ज्योति मसियारे ने सम्हाला कार्यभार-ये होगी इनकी पहली प्राथमिकताएं… आरंग। आरंग तहसील में तहसीलदार श्रीमती सीता शुक्ला के स्थानांतरण के बाद उनके स्थान पर तिल्दा से आई तहसीलदार ज्योति मसियारे ने कल बुधवार को आरंग तहसील का कार्यभार सम्हाल लिया है। उन्होंने खबर छत्तीसगढ़ से चर्चा करते हुए कहा कि मेरा प्रयास रहेगा की तहसील क्षेत्र के आमजनों के कार्य तत्परता से और सुविधा पूर्वक सम्पन्न हो।साथ ही किसानों के मूल कार्य तथा छात्रो के प्रमाण पत्रों के काम उनकी पहली प्राथमिकता होगी।विनोद गुप्ता-आरंग
पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल पहुचे रसनी-कार्यकर्ताओ और ग्रामीणों ने किया आत्मीय स्वागत…. आरंग। रायगढ़ तमनार प्रवास के दौरान आज छग के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आरंग विधानसभा के ग्राम रसनी में रुके जहाँ पर ग्रामवासियो तथा आरंग के वरिष्ठ कांग्रेसी और जनप्रतिनिधियो ने उनका आत्मीय स्वागत किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियो से औपचारिक सामाजिक एवं राजनितिक चर्चा करते सभी से मुलाकात की।इस अवसर पर चंद्रशेखर चन्द्राकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष,के के चन्द्राकर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष,वतन अंगनाथ चन्द्राकर सदस्य ज़िला पंचायत रायपुर, सजल चन्द्राकर अध्यक्ष ज़िला युवा कांग्रेस कमेटी रायपुर,सूरज सोनकर खिलावन निषाद,समीर गौरी सभी पार्षद आरंग,पारस चन्द्राकर उपसरपंच…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पंथी नृत्य दल ने की सौजन्य मुलाकात-विधायक गुरु खुशवंत भी रहे मौजूद रायपुर 2 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में पंथी नृत्य दल ने सौजन्य मुलाकात की। पंथी नृत्य दल के सदस्यों ने बताया कि वे 13 से 24 फरवरी 2025 तक मिस्र (इजिप्ट) में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है। मुख्यमंत्री श्री साय ने पंथी नृत्य दल के सभी कलाकारों को अपने कला-प्रदर्शन के माध्यम से विदेश की धरती पर छत्तीसगढ़ की माटी की सुगंध बिखेरने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक…
जनता के सम्मान और समाधान के लिए समर्पित जनदर्शन बना जनविश्वास का प्रतीक-गुरु खुशवंत साहेब आरंग।सर्वोपरि है जनता का सम्मान, शीघ्र हुआ समस्या का समाधान—इसी मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए आरंग विधानसभा के विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) गुरु खुशवंत साहेब द्वारा प्रत्येक बुधवार की तरह आज भी विधायक कार्यालय, आरंग में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस जनदर्शन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी समस्याओं, आवेदनों एवं सुझावों के साथ पहुंचे। गुरु खुशवंत ने सभी नागरिकों की बातों को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुना और स्थानीय प्रशासन एवं…
ग्रामीणों की एकता ने लाया रंग-निविदा डालने के अंतिम दिन भी नही भरा किसी ने निविदा-शासन-प्रशासन के अगले कदम के इंतजार के बीच कल फिर ग्रामीणों की बैठक आरंग।ग्राम खौली में प्रस्तावित शराब दूकान खोलने पर आमादा प्रशासन द्वारा जगह उपलब्ध कराने के इच्छुक ग्रामीणों से आमंत्रित निविदा भरने के अंतिम दिन निर्धारित समय तक ग्रामीण फरमान के चलते खौली के एक भी ग्रामीण ने निविदा नहीं डाला जिसे ग्रामीणों की पहली बड़ी जीत मानी जा रही है। फिलहाल खौली में शराब दूकान खुल पाने में बड़ा प्रश्नचिन्ह लग गया है। इधर आज बुधवार को निविदा डालने व खुलने के…
विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने हितग्राहियों को चयनित आवास का आबंटन पत्र एवं चाबी सौपा आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग में प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक सहभागिता से निर्मित आवास का आवंटन लाटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। सर्वप्रथम 29 हितग्राहियों के लिए लाटरी प्रक्रिया के माध्यम से ब्लाक में आवास नम्बर का चयन किया गया तत्पश्चात संबंधित हितग्राहियों को चयनित आवास का आबंटन पत्र एवं चाबी गुरू खुशवंत साहेब उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं विधायक आरंग के करकमलों से उपस्थित जनप्रतिनिधियों के समक्ष सौंपा गया। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना के बी.एल.सी. घटक अंतर्गत पात्र 50…
शाला प्रवेश उत्सव पर एक पेड़ माँ के नाम के तहत किया गया पौधों का रोपण आरंग। स्वतंत्र संग्राम सेनानी स्व. रामलाल चन्द्राकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खौली में प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर, पुष्पहार पहनाकर और मिठाई वितरण कर स्वागत किया गया।प्रवेश उत्सव के अंतर्गत विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों और गणवेश (ड्रेस) का वितरण किया गया। शिक्षा के प्रति नवजोशी और आत्मविश्वास का संचार करते हुये छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में पूरे उत्साह से भाग लिया।इस विशेष अवसर पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की…
शिक्षक साझा मंच आरंग के बैनर तले शिक्षको ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आरंग। युक्तियुक्तकरण में हुई अनियमितता तथा क्रमोन्नत वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षक साझा मंच आरंग द्वारा आज एक जुलाई को आरंग ब्लॉक मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन पश्चात रैली निकालकर अपनी चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, शिक्षा सचिव स्कूल शिक्षा विभाग एवं संचालक लोक शिक्षण संचालनालय के नाम एसडीएम पुष्पेन्द्र शर्मा एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी आरंग दिनेश शर्मा के माध्यम से सौंपा गया। मंच के ब्लॉक संचालक हरीश दीवान, छोटूराम साहू, एवन बंजारे,, छत्रधर…
शराब दूकान विरोधी धरना 07 वें दिन भी रहा जारी-शासन प्रशासन को सद्बबुद्धि देने कल होगा यज्ञ आरंग। शराब दुकान के खिलाफ आंदोलनरत ग्राम खौली में ग्रामसभा ने ग्रामीणों को जहां शराब दुकान के लिए जगह देने निविदा न डालने का फरमान सुना दिया है वहीं ग्राम पंचायत को भी शासकीय जगह उपलब्ध न कराने का आदेश दे दिया है। आपको बता दे की प्रशासन द्वारा शराब दूकानों के लिये जगह मुहैया कराने के इच्छुक ग्रामीणों से आमंत्रित निविदा भरने व खोलने का कल 02 जुलाई को अंतिम दिन है जिसको लेकर ग्रामीणों में धुकधुकी लगी हुई है।ग्रामीण फरमान की…
