Author: Vinod Gupta
बिक्री हेतु अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरप्तार आरंग। आरंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चपरीद राईस मिल के पास से अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब रखकर परिवहन कर ले जाने वाले युवक को पुलिस ने 34(2) आबकारी एक्ट गिरप्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी राजगद्दी मांडले पिता स्व0 हरिराम मांडले उम्र 47 वर्ष सा0 कुरूद थाना आरंग जिला रायपुर को मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एमबी 0677 में अवैध रूप से बिक्री करने हेतु शराब रखकर परिवहन…
जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा में भाग लेने इस तारीख तक भरे जायेंगे फार्म-शत प्रतिशत नामांकन करवाने किया गया इन्हे प्रेरित… आरंग। आज सोमवार को जवाहर नवोदय विद्यालय सत्र 2026-27 कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा के सफल क्रियान्वयन एवं आवश्यक दिशा निर्देश के लिए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग के शैक्षणिक हाल में विकासखंड के समस्त प्राथमिक प्रधान पाठकों की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने संस्था प्रमुखों को प्रेरित करते हुए कहा की इस राष्ट्र स्तरीय परीक्षा में शत प्रतिशत नामांकन होना चाहिए ताकि विद्यार्थियों में कांपीटिशन की भावना…
देव शयनी एकादशी पर्व-मंदिर में किया गया भजन कीर्तन और भव्य आरती… आरंग। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर एवं अग्रसेन योगासन शाखा आरंग द्वारा आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को देव शयनी एकादशी के रुप में मनाया गया। संध्या 6:30 बजे से भजन कीर्तन, भगवान लक्ष्मी नारायण की आरती कर भगवान को भोग लगा कर प्रसाद का वितरण किया गया । इस अवसर पर रविन्द्र अग्रवाल ने बताया कि देवशयनी एकादशी को हरिशयनी या भगवान विष्णु का शयन काल भी कहा जाता है ।इस तिथि के बाद भगवान विष्णु आषाढ़ शुक्ल पक्ष एकादशी से कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि तक…
राष्ट्रीय हैंडबाल शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-हैंडबॉल क्लब आरंग के इस राष्ट्रीय खिलाड़ी को मिला 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि आरंग। हैंडबॉल क्लब आरंग के खिलाड़ी निहाल धीवर राष्ट्रीय हैंडबाल शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में छग टीम से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है जिसके चलते स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा निहाल धीवर को 21000 रूपये का प्रोत्साहन राशि चेक के द्वारा प्रदान किया गया तथा विजेता छत्तीसगढ़ टीम को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। 68 वी राष्ट्रीय हैंडबॉल शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 (14 वर्ष बालक ) महासमुंद में आयोजित हुआ था इस प्रतोयोगिता में छत्तीसगढ़ टीम विजेता रही और…
वन डिपो में दाहसंस्कार के लिये नही मिल रहा है जलाऊ लकड़ी-नाराज पार्षद ने दी आंदोलन की धमकी आरंग। वन डिपो में जलाऊ लकड़ी की अनुपलब्धता का मामला एक बार फिर सामने आया है। दाह संस्कार के लिए लकड़ी उपलब्ध नही होने से नागरिको में भी रोष व्याप्त है। शिवसेना के पार्षद प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने बताया की विगत एक माह से वन विभाग के डिपो में जलाऊ लकड़ी नही होने से दाह संस्कार के लिए लकड़ी की कमी का सामना आम नागरिकों को करना पड़ रहा है। आज वन विभाग के डिपो पहुंचे पार्षद प्रतिनिधि ने वन विभाग के…
शाला प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह-शाला प्रवेश उत्सव जीवन की नई यात्रा और भविष्य की बुनियाद है-गुरु खुशवंत आरंग। आज शुक्रवार को शासकीय पीएमश्री अरुंधती देवी उत्कृष्ट विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास विभाग प्राधिकरण एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब के मुख्य आथित्य में मनाया गया इस अवसर पर विधायक गुरु खुशवंत ने विद्यार्थियों का जमकर उत्साह बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया एवं बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा एक मोस्ट पावरफुल माध्यम है जिससे सर्वांगीण विकास…
संविदा शिक्षक और कर्मचारी संघ ने संविलियन और वेतन वृद्धि की रखी मांग-विधायक गुरु खुशवंत साहेब को सौपा ज्ञापन आरंग।पीएमश्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल आरंग मे कार्यरत समस्त संविदा व्याख्यता, शिक्षक और अन्य संविदा कर्मचारियों ने विधायक गुरु खुशवंत साहेब को संविलियन,वेतन वृद्धि तथा स्थाईकरण हेतु प्रतिवेदन दिया। संघ कार्यकारिणी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश कुमार विश्वास के नेतृत्व मे यह ज्ञापन दिया गया। विश्वास ने बताया कि पिछले महीने हमारे प्रदेश अध्यक्ष दुर्योधन यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलकर अपनी माँगो को रखा था,तथा प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के तहत संविलियन की माँग की थी।…
निरंक निविदा के बाद शराब दुकान को निरस्त करने की मांग को लेकर इन्होंने SDM को सौपा ज्ञापन… आरंग। आरंग विधानसभा के ग्राम खौली में प्रस्तावित शराब दुकान को निरस्त करने के लिए पंचायत के प्रतिनिधिमंडल तथा जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर ने आरंग एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा को पंचायत प्रस्ताव सौंपते हुए अवगत कराया कि शासन के द्वारा शराब दुकान हेतु जगह उपलब्ध कराने जो निविदा निकाला गया था उसमें किसी भी व्यक्ति के द्वारा फॉर्म जमा नहीं किया गया जिसके आधार पर ग्राम खौली में प्रस्तावित शराब दुकान को निरस्त करने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में…
किसान जवान संविधान जनसभा-राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास को लेकर युवा कांग्रेस की बैठक सम्पन्न आरंग।साइंस कॉलेज मैदान में 07 जुलाई को किसान जवान संविधान जनसभा को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस आरंग विधानसभा अध्यक्ष शुभांशु साहू के नेतृत्व में स्थानीय राजीव भवन में युवा कांग्रेस विधानसभा स्तरीय बैठक रखा गया, जिसमें विशेष रूप से रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष सजल चंद्राकर, प्रदेश सचिव राजेश बारले की उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक में 07 जुलाई को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के होने वाले कार्यक्रम किसान जवान संविधान महा जनसभा को लेकर युवा कांग्रेस का युद्ध स्तरीय तैयारी…
माता पहुंचनी-शीतला मंदिर मे उमड़ा भक्तों का जनसैलाब आरंग। आज गुरुवार को ग्राम पंचायत गुखेरा में आदिशक्ति शीतला माता मंदिर परिसर में भक्तों का समूह उमड़ पड़ा ज्ञात हो कि माता पहुंचनी कार्यक्रम प्रतिवर्ष आषाढ़ माह के तीसरा गुरुवार को मनाया जाता है। सरपंच रेवती पुरुषोत्तम सोनवानी ने जानकारी देते हुए बताया की यह गांव का सबसे बड़ा त्यौहार है। प्रतिवर्ष यहां इस दिन मेला के रूप मे भक्तों का जन् सैलाब उमड़ता है वही गांव के बैगा एवं महाराज ने बताया कि माता शीतला अत्यंत कृपालु है लोग यहां मन्नत मांगते हैं और उनकी मुराद पूरी होती है जिनकी…
