आरंग पुलिस ने इन्हें दिया साइबर सुरक्षा के टिप्स-हेल्पलाइन 1930 के प्रति किया जागरूक
आरंग। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी जन-जागरूकता अभियान के तहत आज आरंग पुलिस ने वक्रतुंड परिवार समिति के सदस्यों गणेश पंडाल स्थल पर मुलाकात कर समिति के युवाओं और सदस्यों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा डिजिटल सुरक्षा अपनाने के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड और संदिग्ध लिंक से बचाव के तरीके विस्तार से समझाए। इसके साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यदि किसी के साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होती है, तो वे बिना समय गंवाए तत्काल इस नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते राशि को ब्लॉक किया जा सके।वक्रतुंड परिवार के युवाओं ने पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए आम जनता से भी डिजिटल रूप से जागरूक रहने का आग्रह किया। समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से अपील की—”सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और किसी भी अज्ञात व्यक्ति से अपने निजी या बैंक विवरण साझा न करें।” इस अवसर पर आरंग पुलिस बल और वक्रतुंड परिवार समिति के पदाधिकारी यशपाल लोधी, चम्मन सिन्हा, यमन बाँधे, अनुराग सिंह ठाकुर, सत्यम दीवान, अवनीत योगी,मनीष यादव, दुष्यंत साहू, तनिष्क साहू, नोमेश वर्मा, हर्ष योगी, टोमन निषाद, शैलेंद्र सोनकर एवं समस्त वक्रतुंड परिवार के युवा सदस्य उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग



