Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर की गई 2024

    September 12, 2026

    नशामुक्ति व सड़क सुरक्षा की गूँज-विद्यार्थियों ने जगाई अलख

    September 12, 2026

    DOCTOR AMMA’ डॉक्यूमेंट्री का विशेष प्रदर्शन-सेवा और समर्पण की कहानी ने छुआ मन-पढ़िए पूरी स्टोरी…

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग को मिली बड़ी सौगात-300 सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण हेतु ₹8.66 करोड़ स्वीकृत
    Blog

    आरंग को मिली बड़ी सौगात-300 सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण हेतु ₹8.66 करोड़ स्वीकृत

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaApril 7, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग को मिली बड़ी सौगात-300 सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण हेतु ₹8.66 करोड़ स्वीकृत

    आरंग। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में शिक्षा अधोसंरचना को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में रायपुर जिले के आरंग स्थित शासकीय बद्रीप्रसाद लोधी महाविद्यालय परिसर में 300 सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण हेतु ₹866.28 लाख (आठ करोड़ छियासठ लाख अट्ठाईस हजार रुपये) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।यह स्वीकृति क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में क्षेत्र में शिक्षा अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे महाविद्यालय की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी और विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। उक्त परियोजना वर्ष 2024-25 के बजट प्रावधानों के अंतर्गत स्वीकृत की गई है। अपर सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है तथा वित्त विभाग की सहमति प्राप्त होने के पश्चात निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि प्रस्तावित ऑडिटोरियम आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जिसमें सेमिनार, कार्यशाला, संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी। इससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच मिलेगा और महाविद्यालय को नई पहचान प्राप्त होगी।
    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आगे कहा कि आरंग विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यह ऑडिटोरियम क्षेत्र के विद्यार्थियों को नई दिशा देने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री सहित उच्च शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य शासन के सहयोग से आरंग क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास की यह श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी और क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलेगा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर की गई 2024

    September 12, 2026

    नशामुक्ति व सड़क सुरक्षा की गूँज-विद्यार्थियों ने जगाई अलख

    September 12, 2026

    DOCTOR AMMA’ डॉक्यूमेंट्री का विशेष प्रदर्शन-सेवा और समर्पण की कहानी ने छुआ मन-पढ़िए पूरी स्टोरी…

    September 12, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर की गई 2024

    Vinod GuptaSeptember 12, 202650 Views

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.